'बिग बॉस 20' की माही विज कौन हैं? जानें उनके करियर का पूरा सफर
क्या है खबर?
माही विज ने 'बिग बॉस 20' में हिस्सा लिया है। उन्हें 'लागी तुझसे लगन' में नकुशा के किरदार से घर-घर में पहचान मिली। वह 'झलक दिखला जा 4', 'नच बलिए 5', 'खतरों के खिलाड़ी 5 और 7' जैसे रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। हालांकि, अभिनेत्री के तौर पर लोग उन्हें पहचानते हैं, लेकिन उनके अनुभव में कई ऐसी बातें भी शामिल हैं, जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं वो।
स्ट्रगल
माही ने अपने करियर में की खूब मेहनत
माही दिल्ली की रहने वाली हैं। वो काफी कम उम्र में मुंबई आ गई थीं। मुंबई में बसने के बाद उन्होंने मॉडलिंग में अपना करियर शुरू किया।
एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी जगह बनाने से पहले, उन्हें इस शहर में मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने एक मलयालम फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।
हालांकि, उन्हें मुख्य रूप से हिंदी टेलीविजन से मिली, लेकिन सिनेमा में उनकी पहली मौजूदगी असल में साउथ में हुई थी।
शादी
माही ने जय से की थी गुपचुप शादी
माही 2000 के दशक की शुरुआत में म्यूजिक वीडियो की दुनिया में एक जाना-माना चेहरा थीं। उनकी सबसे मशहूर मौजूदगी DJ अकील के सुपरहिट रीमिक्स 'तू तू है वही' में थी, यह वीडियो उस समय म्यूजिक चैनलों पर बहुत ज्यादा दिखाया जाता था।
फिर कुछ साला बाद माही ने जय भानुशाली से गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। हालांकि, शादी के 15 साल बाद वो अलग हो गए। इस शादी से उनकी एक बेटी है, जिसका नाम तारा है।
काम
माही ने 9 साल का लिया था ब्रेक
माही अपना यूट्यूब चैनल चलाती हैं। वहीं माही ने मां बनने और अपने परिवार को प्राथमिकता देने के लिए टेलीविजन से पूरे 9 साल का ब्रेक लिया था।
हालांकि, कुछ समय पहले उन्होंने 'सहर- होने को है' सीरीज से कमबैक अभिनय की दुनिया में वापसी किया, लेकिन फिर उन्होंने अचानक शो छोड़ दिया और 'बिग बॉस 20' में एक प्रतियोगी के तौर पर रियलिटी टीवी में जबरदस्त वापसी की।