Page Loader
बिग बॉस: अंकित गुप्ता काे नहीं किया गया एलिमिनेट, सामने आया शो का नया प्राेमो
बिग बॉस के घर से एलिमिनेट नहीं हुए अंकित गुप्ता (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@6_ankitgupta)

बिग बॉस: अंकित गुप्ता काे नहीं किया गया एलिमिनेट, सामने आया शो का नया प्राेमो

Dec 24, 2022
10:57 am

क्या है खबर?

बिग बॉस 16 के शो में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है और इस ट्विस्ट की झलक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर पर नजर आ रही है। इस वीडियो में प्रियंका चाहर चौधरी, अंकित गुप्ता का हाथ पकड़ रोते-बिलखते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो देखने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि अंकित गुप्ता को बिग बॉस के घर से बेघर कर दिया गया है। हालांकि, कहानी में ट्विस्ट है।

कयास

सोशल मीडिया पर लगाए गए कयास

इस हफ्ते वोटिंग लाइंस नहीं खोली गई थीं, जिसकी वजह से माना जा रहा था कि क्रिसमस के मौके पर किसी भी प्रतियोगी बेघर नहीं किया जाएगा। हालांकि, इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही प्रियंका-अंकित के फैंस हैरान हैं। उनका कहना है कि सलमान खान ने सभी घरवालों से योगदान के आधार पर किसी काे बाहर करने के लिए पूछा होगा और सबने अंकित का नाम लिया होगा, लेकिन ऐसा नहीं है।

वर्कफ्रंट

क्यों बाहर हुए अंकित?

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, अंकित को बिग बॉस के शो से एलिमिनेट नहीं किया गया है बल्कि वह अपने नए प्रोजेक्ट के चलते शो से बाहर गए हैं। बताया जा रहा है कि बिग बॉस के घर में प्रवेश करने से पहले अंकित ने कई प्रोजेक्ट्स साइन किए थे। उन्हें अंदाजा नहीं था कि वह इतने लंबे समय तब घर में टिक पाएंगे, इसलिए उन्होंने नए शो के लिए अपनी डेट्स दे दी थीं।

प्रोमो

सलमान ने लगाई प्रियंका की क्लास

इसी बीच मेकर्स ने शनिवार को प्रसारित होने वाले एपिसोड का प्रोमो भी जारी कर दिया है। प्रोमो में सलमान कहते हैं, 'प्रियंका जब आपने अंकित को बचाने के लिए बजर नहीं दबाया तो आपका डिसीजन बेहतर कैसे था?' बता दें कि शो में जब भी किसी सदस्य ने दूसरे सदस्य को बचाने के लिए बजर दबाया है, तब-तब प्रियंका ने उनके डिसीजन पर सवाल उठाए हैं। यही कारण है कि सलमान उनके निर्णय पर सवाल उठा रहे हैं।

प्रोमो

प्रियंका पर कसा तंज

इतना ही नहीं सलमान प्रियंका पर तंज कसते हुए कहते हैं, 'काफी सीजनों के बाद मुझे ऐसी देवी मिली है जो घर के अंदर... अरे पूजो।' सलमान की ये बात सुनते ही साजिद खान और अर्चना गौतम, प्रियंका को पूजने लगते हैं। बता दें कि बीते एपिसोड में जब प्रियंका को बिग बॉस ने अंकित को बचाने और प्राइज मनी वापस लाने का विकल्प दिया था, तब प्रियंका ने साजिद पर निशाना साधा था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए प्रोमो

ट्विटर

सोशल मीडिया पर उठे सवाल

जब से मेकर्स ने प्रोमो जारी किया है, तभी से सोशल मीडिया पर 'हिम्मत मत हारो प्रियंका' ट्रेंड होने लगा है। प्रियंका के प्रशंसक सोशल मीडिया पर सलमान खान से सवाल कर रहे हैं और बिग बॉस के शो को 'बायस्ड' बता रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, 'जब प्रियंका वीकएंड का वार पर सलमान को बोलने का एक भी मौका नहीं देती है तब आप लोग उसकी क्लास लगाने के लिए कहानियां बनाने लगते हैं.. कुछ तो स्वाभिमान रखें।'

ट्विटर पोस्ट

शुरू हुआ #StayStrongPriyanka

जानकारी

कौन है प्रियंका?

प्रियंका, एक 26 वर्षीय मॉडल और एक्ट्रेस हैं। अभिनेत्री 'ये है चाहतें', 'परिणीति' जैसे कई टीवी शोज में अभिनय कर चुकी हैं। हालांकि, उन्हें पहचान टीवी शो 'उड़ारियां' से मिली। इस शो में प्रियंका तेजो संधू की भूमिका निभाई थी।