काला चश्मा पहनकर मंदिर पहुंची भूमि पेडनेकर तो भड़के लोग, पूछा- भक्ति है या फोटोशूट?
क्या है खबर?
भूमि पेडनेकर अपनी हालिया सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर लोगों के निशाने पर आ गई हैं। हुआ ये कि अभिनेत्री सावन के शुभ अवसर पर बाबा भोलेनाथ के मंदिर पहुंची। यहां उन्होंने शिवलिंग का जलाभिषेक करते हुए भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। उनके इस भक्ति भाव को देखकर फैंस भी मंत्रमुग्ध हो गए, लेकिन कुछ लोगों को उनका पहनावा रास नहीं आया। नतीजन, लोग भूमि की पोस्ट पर नाराजगी जताते हुए उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं।
भक्ति
अभिनेत्री ने मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए
भूमि की इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्हें काले रंग की टी-शर्ट और डेनिम जींस पहने देखा जा सकता है। उन्होंने गले में रुद्राक्ष की माला पहन रखी है और काले रंग का धूप वाला चश्मा लगाया है।
तस्वीर और वीडियो में अभिनेत्री हाथ जोड़कर भोलेनाथ की भक्ति में लीन दिख रही हैं।
उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'सावन की शुरुआत के साथ, मैं आसान जीवन की नहीं, बल्कि गरिमा के साथ जीवन जीने की शक्ति की प्रार्थना करती हूं। हर हर महादेव।'
आलोचना
धूप वाला चश्मा पहनने को लेकर ट्रोल हो रहीं भूमि
मंदिर परिसर में पूजा के दौरान अभिनेत्री को आधुनिक पहनावे के साथ चश्मा पहने देख लोगों का पारा चढ़ गया।
एक यूजर ने लिखा, 'क्या आप चश्मा उतारकर पूजा कर सकते थे?'
दूसरे यूजर ने लिखा, 'मैंने पहले कभी किसी को चश्मा पहनकर पूजा करते नहीं देखा।'
एक अन्य यूजर ने सवाल पूछते हुए लिखा, 'मंदिर में भगवान की भक्ति कर रही हो या फोटोशूट?'
हालांकि, इन आलोचनाओं पर अभिनेत्री की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।