LOADING...
भूमि पेडनेकर की आंखों से क्यों छलके आंसू? तस्वीरों के साथ लिखा भावुक पोस्ट
भूमि पेडनेकर ने साझा किया भावुक पोस्ट

भूमि पेडनेकर की आंखों से क्यों छलके आंसू? तस्वीरों के साथ लिखा भावुक पोस्ट

May 18, 2026
07:04 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर एक बार फिर से चर्चा में हैं। इसका कारण उनकी आगामी परियोजना नहीं, बल्कि एक सोशल मीडिया पोस्ट है जो अब वायरल हो रहा है। अपनी इस पोस्ट में अभिनेत्री ने बताया कि आखिर किससे मिलकर उनकी आंखें नम हो गईं। दरअसल, भूमि ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला की अपनी यात्रा की तस्वीरें साझा की हैं और बताया कि उनकी मुलाकात परम पावन दलाई लामा से हुई। उन्होंने तस्वीरों के जरिए मुलाकात का अनुभव साझा किया है।

पोस्ट

भूमि ने लिखा भावुक पोस्ट

उन्होंने लिखा, 'परम पावन दलाई लामा की उपस्थिति में, सबकुछ हल्का, शांत और अलौकिक-सा महसूस हुआ। जैसे ही मैं वहां से उठी, मुझे एहसास हुआ कि मेरी आंखों से आंसू बह रहे हैं। यह एक ऐसा एहसास है जिसे मैं पूरी तरह बयां नहीं कर सकती, बस गहराई से महसूस कर सकती हूं। मैं एक अंतर्मुखी यात्रा पर हूं और जादू के ये पल मेरे दिल को उस जीवन के लिए कृतज्ञता से भर देते हैं जो हमें मिला है।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें

Advertisement

सौभाग्य

दलाई लामा से मुलाकात को अपना सौभाग्य बताया

अभिनेत्री ने आगे लिखा, 'सचमुच धन्य हूं कि मुझे इतनी शांति, कृपा और करुणा का अनुभव हुआ। यह एक ऐसी स्मृति है जिसे मैं हमेशा अपने साथ रखूंगी।' साथ में सफेद दिल वाला इमोजी भी जोड़ा। उनकी पोस्ट पर उनके फैंस भी अपना प्यार लुटा रहे हैं। काम की बात करें, तो भूमि को आखिरी बार सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज 'दलदल' में देखा गया था। पिछले साल वह 'द रॉयल्स' में दिखी थीं, जिसमें ईशान खट्‌टर भी थे।

Advertisement