NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / भूमि पेडनेकर ने बताया बिना मुख्य अभिनेता वाली फिल्म में काम करना कितना अलग
    अगली खबर
    भूमि पेडनेकर ने बताया बिना मुख्य अभिनेता वाली फिल्म में काम करना कितना अलग
    भूमि पेडनेकर ने की लैंगिक समानता पर बात (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@bhumipednekar)

    भूमि पेडनेकर ने बताया बिना मुख्य अभिनेता वाली फिल्म में काम करना कितना अलग

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Oct 07, 2023
    11:17 am

    क्या है खबर?

    भूमि पेडनेकर अपनी बेहतरीन फिल्मों से बॉलीवुड में खुद को स्थापित कर चुकी हैं।

    वह सामाजिक मुद्दों को उठाती कई फिल्मों में नजर आई हैं। 'टॉयलट एक प्रेमकथा', 'दम लगा के हईशा', 'शुभ मंगल सावधान' जैसी उनकी फिल्में खूब पसंद की गईं।

    इन दिनों वह अपनी फिल्म 'थैंक्यू फॉर कमिंग' के लिए चर्चा में हैं। फिल्म में कोई भी अभिनेता नहीं है। भूमि ने बताया कि सिर्फ महिला कलाकारों के साथ काम करना बाकी फिल्मों से कैसे अलग है।

    अनुभव

    "पुरुषों के साथ काम करने में नहीं महसूस होती बराबरी"

    इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में भूमि ने 'थैंक्यू फॉर कमिंग' की शूटिंग के अनुभवों को साझा किया।

    उन्होंने कहा महिला कलाकारों के साथ काम करने में किसी तरह की असुरक्षा की भावना नहीं थी। यहां सब बराबर थे और कोई किसी से कमतर नहीं था।

    भूमि ने बताया कि पुरुष कलाकारों के साथ काम करने पर हमेशा ऐसा महसूस होता है, जैसे वह दूसरे नंबर पर आती हैं।

    बयान 

    'थैंक्यू फॉर कमिंग' में सब बराबर थे- भूमि

    उन्होंने कहा, "पहले हमेशा यह भावना रहती थी कि पुरुष आपसे ऊपर हैं। मैं कुछ भी करूं, कहीं भी रहूं, हमेशा ऐसा लगता था कि मैं दूसरे नंबर पर आती हूं। वहां कहीं बराबरी नहीं था, जबकि 'थैंक्यू फॉर कमिंग' में हम सब बराबर थे। यह बहुत सुरक्षित था। मुझे ज्यादा जवाब देने के लिए बुरा नहीं महसूस कराया जाता था। यह सब होता है। हम सब लड़कियों के पास बातें करने की जगह थी।"

    आर्थिक समानता 

    रिया कपूर की फिल्म में क्यों काम नहीं करते अभिनेता?

    भूमि ने बताया कि एक बार उन्होंने निर्माता रिया कपूर से पूछा कि अगर उनकी फिल्मों में पुरुष कलाकार होते तो वह कैसे काम करतीं। इस पर रिया ने उन्हें बताया कि क्यों उनकी फिल्मों में पुरुष कलाकार काम नहीं करेंगे।

    उन्होंने कहा, "वो मेरी फिल्म में काम करना पसंद नहीं करेंगे, क्योंकि मैं अपने पुरुष कलाकारों को अपनी महिला कालाकारों जितना भुगतान देना पसंद करूंगी।"

    भूमि ने आगे कहा कि बराबरी यहां से शुरू होती है।

    चरित्र

    ऐसी महिलाओं के चरित्र पर राय बनाता है समाज- भूमि

    भूमि ने बात-बात पर लोगों द्वारा महिलाओं के चरित्र पर राय बनाने पर भी बात कही।

    उन्होंने कहा, "महिलाएं जो अच्छी जिंदगी जीना चाहती हैं, जो महिलाओं की दोस्ती पसंद करती हैं, बाहर जाना पसंद करती हैं, पार्टी करती हैं, उन्हें तमगा दे दिया जाता है कि अरे यह तो आसानी से मिल जाएगी, इसका कोई चरित्र नहीं है। हम पांचों लड़कियों ने अपनी जिंदगी खुद बनाई है, हम स्वतंत्र हैं। हमने फिल्म में भी इसी का प्रतिनिधित्व किया है।"

    जानकारी

    भूमि के साथ नजर आईं ये कलाकार

    भूमि की फिल्म 'थैंक्यू फॉर कमिंग' 6 अक्टूबर को रिलीज हुई है। फिल्म का निर्देशन करण बुलानी ने किया है। इस फिल्म में भूमि ने मुख्य भूमिका निभाई है। उनके साथ शहनाज गिल, कुशा कपिला, शिबानी बेदी और डॉली सिंह नजर आई हैं।

    पितृसत्ता

    "फिल्म पुरुषों के नहीं, पितृसत्ता के खिलाफ है"

    'थैंक्यू फॉर कमिंग' एक सेक्स कॉमेडी है, जिसमें महिलाओं में ऑर्गेज्म की जरूरत को प्रमुखता से दिखाया है। भूमि ने कहा कि फिल्म में ऑर्गैज्म एक सांकेतिक तत्व है।

    उन्होंने कहा, "हमारी फिल्म परुष बनाम महिला नहीं है। यह पितृसत्ता के खिलाफ है। जिसने हमारे प्रचार कार्यक्रम देखे हैं, वह जानता है कि यह फिल्म पुरुष बनाम महिला नहीं है। ऑर्गेज्म सांकेतिक है। यह पितृसत्ता के खिलाफ है और पितृसत्ता लैंगिक नहीं होती।"

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    भूमि ने 2015 की फिल्म 'दम लगाके हईशा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म की श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। फिल्म में भूमि के साथ आयुष्मान खुराना नजर आए थे। इसके संगीत को काफी पसंद किया गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भूमि पेडनेकर
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    भूमि पेडनेकर

    कंगना से कृति तक, इस साल बड़ी अभिनेत्रियां लेकर आ रहीं ये फिल्में कंगना रनौत
    भूमि पेडनेकर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'अफवाह' इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक बॉलीवुड समाचार
    राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'भीड़' कब होगी रिलीज? निर्माताओं ने किया ऐलान राजकुमार राव
    राजकुमार राव की 'भीड़' ब्लैक एंड व्हाइट में होगी रिलीज, पहली झलक आई सामने राजकुमार राव

    बॉलीवुड समाचार

    #NewsBytesExplainer: यूट्यूब पर तेजी से बढ़ रही सितारों की सक्रियता, जानिए कैसे मिलता है लाभ #NewsBytesExplainer
    आशा पारेख के ये सदाबहार गाने आज भी हैं मशहूर, सुनकर थिरकने को हो जाएंगे मजबूर आशा पारेख
    गांधी जयंती: OTT पर देखिए महात्मा गांधी के जीवन पर बनी ये बेहतरीन फिल्में गांधी जयंती
    'स्काई फोर्स': अक्षय ला रहे भारत के पहले और सबसे घातक हवाई हमले की अनकही कहानी अक्षय कुमार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025