LOADING...
भूमि पेडनेकर हुईं 'द रॉयल्स 2' से बाहर, कहानी का असर या ट्रोलिंग बनी वजह?
भूमि पेडनेकर ने 'द रॉयल्स 2' से किया किनारा?

भूमि पेडनेकर हुईं 'द रॉयल्स 2' से बाहर, कहानी का असर या ट्रोलिंग बनी वजह?

May 10, 2026
06:41 pm

क्या है खबर?

नेटफ्लिक्स की चर्चित वेब सीरीज 'द रॉयल्स' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने सीरीज के दूसरे सीजन से बाहर होने का फैसला कर लिया है। बताया जा रहा है कि इस बड़े फैसले के पीछे की मुख्य वजह पहले सीजन के दौरान हुई उनकी भारी ट्रोलिंग है। 'द रॉयल्स' के पहले सीजन में भूमि की एक्टिंग और उनके अंदाज को सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

चर्चा

'द रॉयल्स 2' के लिए शुरू हुई नई अभिनेत्री की तलाश

नेटफ्लिक्स की सीरीज 'द रॉयल्स' में मुख्य भूमिका निभाने वाली भूमि पेडनेकर ने सीरीज छोड़ दी है और वो सीजन 2 में नजर नहीं आएंगी। यह सीरीज शाही परिवार, राजनीति और रोमांस पर आधारित थी, जिसमें ईशान खट्टर और जीनत अमान भी मुख्य भूमिकाओं में थे। बताया जा रहा है कि नया सीजन मुख्य रोमांटिक कहानी के बजाय शाही परिवार और उनके रहस्यों पर अधिक केंद्रित होगा। फिलहाल निर्माता भूमि की जगह नई अभिनेत्री की तलाश कर रहे हैं।

कहानी

'द रॉयल्स 2' रोमांस नहीं, राजसी खानदान पर केंद्रित

उधर प्रोडक्शन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, भूमि का सीरीज से बाहर होना किसी विवाद का नतीजा नहीं है। निर्माताओं का मानना है कि कहानी को आगे बढ़ाने के लिए ये बदलाव जरूरी था। पहले सीजन के बाद दर्शकों ने रोमांस से ज्यादा शाही परिवार, ईशान खट्टर, साक्षी और जीनत अमान के किरदारों में दिलचस्पी दिखाई। इसी वजह से अब कहानी का फोकस शाही परिवार और उनकी दुनिया पर होगा। इसी के चलते भूमि इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं।

Advertisement