Loading...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र नारेबाजी पर भड़कीं भूमि पेडनेकर, बोलीं- गाली-गलौज हमारी संस्कृति नहीं
प्रधानमेंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र नारेबाजी से नाराज भूमि पेडनेकर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र नारेबाजी पर भड़कीं भूमि पेडनेकर, बोलीं- गाली-गलौज हमारी संस्कृति नहीं

Aug 02, 2026
07:25 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने हालिया छात्र विरोध प्रदर्शनों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ इस्तेमाल की गई अमर्यादित और अभद्र भाषा की कड़े शब्दों में निंदा की है। इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो में भूमि ने स्पष्ट कहा कि देश के सर्वोच्च पद पर बैठे व्यक्ति के लिए ऐसी भाषा का प्रयोग बिल्कुल अनुचित है। उन्होंने युवाओं से अपनी बात सभ्यता और सम्मान के साथ रखने की अपील की। क्या बोलीं भूमि, आइए जानते हैं।

सलाह

"देश के सर्वोच्च पद का तो सम्मान करें"

भूमि ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा, "सामने आ रहे तमाम वीडियोज में जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल देश का युवा कर रहा है, ये हमारा तरीका नहीं है। हम देश के सर्वोच्च पद पर बैठे व्यक्ति की बात कर रहे हैं। बात सिर्फ पद की नहीं, क्या हम अपने घर के बड़े-बुजुर्गों से कभी ऐसी बात करेंगे? विरोध का अधिकार सबको है, लेकिन गाली-गलौज और अभद्रता हमारी भारतीय संस्कृति और संस्कारों के बिल्कुल खिलाफ है।"

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT

नसीहत

संस्कृति से भटके तो बदलाव नहीं आएगा- भूमि

भूमि ने आगे कहा, "दोस्तों, ये हमारी संस्कृति नहीं है। यह गलत है और इसने मुझे सचमुच बहुत परेशान किया। कोई भी देश तभी प्रगति कर सकता है, जब हम सब मिलकर अपनी कमियों के साथ-साथ अच्छी बातों पर भी चर्चा करें। हमारी संस्कृति और मूल्य हमारी रीढ़ हैं, जिनसे हमें भटकना नहीं चाहिए। अगर हम इनसे भटक गए तो अपनी सही बात भी सही तरीके से नहीं रख पाएंगे और ना ही समाज में कोई सकारात्मक बदलाव ला पाएंगे।"

ADVERTISEMENT

एकजुटता

भूमि ने दी एकजुटता की सीख

अभिनेत्री ने अंत में कहा, "हमें एकजुट होकर साथ आगे बढ़ने की जरूरत है।"

उनका ये बयान NEET पेपर लीक मामले से जुड़े विरोध प्रदर्शनों के दौरान इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा के विवाद के बीच आया है।

छात्र आंदोलन से जुड़ा यह मामला तब सुर्खियों में आया, जब विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में कुछ छात्र प्रधानमंत्री मोदी और सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ बेहद अभद्र और अश्लील नारेबाजी करते हुए नजर आ रहे थे।

नाराजगी

प्रदर्शनकारियों पर फूटा था मुकेश खन्ना का गुस्सा

अभिनेता मुकेश खन्ना ने भी इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए विवाद पर कड़ा रुख अपनाया।

उन्होंने प्रदर्शन का समर्थन करने वालों को 'कॉकरोच' बताते हुए देश से बाहर फेंकने की बात कही।

खन्ना ने आरोप लगाया कि यह आंदोलन छात्रों के हित में नहीं, बल्कि सरकार को अस्थिर करने का एक षड्यंत्र है।

उन्होंने जेन-जी की मानसिकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि देश का भविष्य ऐसे कंधों पर निर्भर रहा, तो आगे देश के हालात बेहद चिंताजनक होंगे।

ADVERTISEMENT