LOADING...
'भूत बंगला' के लिए कैसी रही कारोबारी दिन की शुरुआत? 'माइकल' ने दी कड़ी टक्कर
'भूत बंगला' और 'माइकल' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'भूत बंगला' के लिए कैसी रही कारोबारी दिन की शुरुआत? 'माइकल' ने दी कड़ी टक्कर

Apr 28, 2026
09:33 am

क्या है खबर?

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' ने दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर लिया है। वीकेंड पर शानदार कारोबार करने के बाद यह कारोबारी दिनों में लौट आई है और कारोबार देखकर साफ है कि इसका संघर्ष फिर से शुरू हो चुका है। दूसरी ओर, माइकल जैक्सन की बायोपिक 'माइकल' ने रिलीज के 4 दिन पूरे कर लिए हैं। यह अन्य सभी फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रही है।

कमाई

'भूत बंगला' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क के मुताबिक, 'भूत बंगला' ने कारोबारी दिनों में लौटते ही 11वें दिन, यानी दूसरे सोमवार को 3.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म के कारोबार में भारी गिरावट दर्ज की गई है, क्योंकि इसने 9वें दिन, यानी शनिवार को 10.75 करोड़ रुपये और 10वें दिन, यानी रविवार को 12.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस तरह से फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 1,17.05 करोड़ रुपये का नेट कारोबार कर लिया है।

टक्कर

'माइकल' दे रही कड़ी टक्कर

उधर हॉलीवुड फिल्म 'माइकल' भारत में अच्छा प्रदर्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर दे रही है। फिल्म ने चौथे दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 2.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस तरह फिल्म की कुल कमाई भी 18.75 करोड़ रुपये हो चुकी है। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' धीरे-धीरे ही सही, लेकिन अभी भी कमाई को बरकरार रखे है। इसने 40वें दिन 1.05 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद फिल्म का कुल कारोबार 1,131.64 करोड़ रुपये हो गया है।

Advertisement