LOADING...
'भूत बंगला' का गाना 'ओ सुंदरी' जारी, अक्षय कुमार का डांस कर देगा कायल

'भूत बंगला' का गाना 'ओ सुंदरी' जारी, अक्षय कुमार का डांस कर देगा कायल

Apr 14, 2026
12:11 pm

क्या है खबर?

अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' इन दिनों इंटरनेट पर छाई हुई है। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पहली बार अक्षय के साथ वामिका गब्बी मुख्य किरदार में नजर आई हैं। राजपाल यादव, तब्बू, परेश रावल और असरानी भी अहम किरदारों में नजर आए हैं। निर्माताओं ने फैंस का उत्साह बढ़ाने के लिए फिल्म से नया गाना 'ओ सुंदरी' जारी कर दिया है। शादी-संगीत के समारोह पर आधारित यह गाना आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

गाना

'ओ सुंदरी' गाने को इन गायकों ने दी आवाज

अक्षय ने 'ओ सुंदरी' को जारी करते हुए लिखा, 'सुंदरी देवियों, अब डांस फ्लोर पर धमाल मचाने का समय आ गया है!' इस गाने को विशाल मिश्रा, नकाश अजीज और अंतरा मित्रा ने मिलकर गाया है। इसका संगीत प्रीतम ने दिया है, जबकि बोल कुमार द्वारा लिखे गए हैं। गाने में अक्षय और वामिका को धमाकेदार डांस करते हुए देखा जा सकता है। उनके साथ मिथिला पालकर भी नजर आईं, जिन्होंने फिल्म में अभिनेता की बहन का किरदार निभाया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए 'ओ सुंदरी' गाने की झलक

Advertisement

फिल्म

'चांद मेरा दिल' का टाइटल ट्रैक भी हुआ जारी

अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की आगामी फिल्म 'चांद मेरा दिल' का टाइटल ट्रैक भी जारी हो गया है। फहीम अब्दुल्ला की खूबसूरत आवाज के साथ इस गाने को तैयार किया गया है, जिसमें संगीत सचिन-जिगर ने दिया है और बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। यह एक रोमांटिक गाना है, जिसे अनन्या और लक्ष्य पर फिल्माया गया है। इसके दृश्य दोनों की जुनूनी प्रेम-कहानी, दर्द और तड़प को दिखाते हैं। यह फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए 'चांद मेरा दिल' टाइटल ट्रैक

Advertisement