'भूत बंगला' की स्क्रीनिंग में लगा फिल्मी सितारों का मेला, तब्बू-वामिका ने खींचा ध्यान
क्या है खबर?
अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। यह फिल्म उनकी और निर्देशक प्रियदर्शन की वापसी का प्रतीक है, जिन्होंने 'भूल भुलैया', 'दे दना दन' और 'खट्टा मीठा' जैसी कई हिट फिल्में कीं। 'भूत बंगला' 17 अप्रैल को रिलीज हो रही है, जबकि 16 अप्रैल को रात 9 बजे से पेड प्रिव्यू आयोजित होंगे। इससे पहले, मुंबई में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें फिल्म के कलाकार समेत कई सितारों ने शिरकत की।
स्क्रीनिंग
पंजाबी कुड़ी बनीं तब्बू, वामिका गब्बी ने खींचा ध्यान
तब्बू, 'भूत बंगला' में दमदार किरदार निभा रही हैं। फिल्म की स्क्रिनिंग में उन्होंने हरे रंग की कढ़ी खूबसूरत ड्रेस पहनकर शिरकत की। उनका लुक पंजाबी कुड़ी जैसा लगा रहा था। अपनी ड्रेस के साथ में, अभिनेत्री ने मैचिंग दुपट्टा लिया जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा था। वामिका गब्बी पहली बार फिल्म में अक्षय के साथ नजर आएंगी। उन्होंने काले रंग की सीक्वेंस वाली ड्रेस पहनकर कार्यक्रम में शिरकत की। अपने लुक से उन्होंने सबका ध्यान खींचा।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
#Tabu was clicked at the screening of #BhoothBangla looking graceful as ever. ❤️#FilmfareLens #Celebs pic.twitter.com/tGt46gy4WE
— Filmfare (@filmfare) April 15, 2026
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वामिका गब्बी का खूबसूरत लुक
The stunning #WamiqaGabbi makes a shimmering entrance at the screening of #BhoothBangla. ❤️#FilmfareLens #Celebs pic.twitter.com/5FrwNmu4dg
— Filmfare (@filmfare) April 15, 2026
सितारे
ये सितारे भी बने स्क्रीनिंग का हिस्सा
स्क्रीनिंग में राजपाल यादव कैजुअल लुक के साथ पहुंचे। साधारण अंदाज में भी उनकी उपस्थिति दमदार थी। इसके अलावा, तमन्ना भाटिया, एकता कपूर, गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा, अर्जुन बिजलानी समेत कई सितारे कार्यक्रम का हिस्सा बनने पहुंचे। बता दें, 'भूत बंगला' में परेश रावल, राजेश शर्मा, मिथिला पालकर और दिवंगत अभिनेता असरानी भी अहम किरदारों के साथ शामिल हैं। फिल्म का ट्रेलर और गाने पहले रिलीज किए जा चुके हैं, जिन्हें दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।