'भूत बंगला' होगी अक्षय कुमार की दूसरी सबसे लंबी फिल्म? हुआ ये खुलासा
क्या है खबर?
अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है। फिल्म के गाने और टीजर जारी हो चुके हैं, जबकि ट्रेलर का आना अभी बाकी है। इसके जरिए निर्देशक प्रियदर्शन और अक्षय की जोड़ी वापसी कर रही है जो 'हेरा फेरी', 'भागम भाग' और 'खट्टी-मीठा' जैसी फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन कर चुके हैं। हालिया रिपोर्ट्स में 'भूत बंगला' की कुल अवधि को लेकर बड़ार खुलासा हुआ है।
अवधि
करीब 170 मिनट लंबी होगी 'भूत बंगला'
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'भूत बंगला' की कुल अवधि 2 घंटे 50 मिनट होगी। इस बारे में बात करते हुए एक सूत्र ने कहा, "भूत बंगला करीब 2 घंटे 50 मिनट लंबी है। सेंसरशिप प्रक्रिया के बाद इसकी अवधि कुछ मिनट कम या ज्यादा हो सकती है। रिलीज की तारीख नजदीक आने पर ही इसकी सटीक अवधि पता चलेगी, लेकिन फिलहाल यह करीब 170 मिनट की बताई जा रही है।"
फिल्म
पिछले 12 साल में सबसे लंबी फिल्म देंगे अक्षय कुमार
170 मिनट की अवधि के साथ, 'भूत बंगला' पिछले 12 साल में अक्षय के करियर की दूसरी सबसे लंबी फिल्म होगी। दरअसल, साल 2014 में उनकी फिल्म 'हॉलिडे ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी' रिलीज हुई थी, जिसकी कुल अवधि 2 घंटे 50 मिनट लंबी थी। 'भूत बंगला' की रिलीज पर बात करें, तो यह अब 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म में वामिका गब्बी, राजपाल यादव, परेश रावल और तब्बू भी अहम किरदार में नजर शामिल हैं।