LOADING...
अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, जानिए कितनी होगी अवधि 
'भूत बंगला' को सेंसर बोर्ड ने पास किया

अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, जानिए कितनी होगी अवधि 

Apr 13, 2026
04:15 pm

क्या है खबर?

अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित और बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित यह फिल्म 17 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 'भूल भुलैया' के बाद अभिनेता एक बार फिर दर्शकों को हंसाने और डराने के लिए लौट रहे हैं। हालिया अपडेट के अनुसार, 'भूत बंगला' को सेंसर बोर्ड ने हरी झंडी दिखाकर प्रमाणित कर दिया है। इसी के साथ फिल्म की कुल अवधि का खुलासा भी हो गया है।

प्रमाण पत्र

'भूत बंगला' को सेंसर से मिली 16+ रेटिंग

'भूत बंगला' की प्रमाणन प्रक्रिया 2 अप्रैल को पूरी की गई है। इसे 'UA 16+' के साथ प्रमाणित किया गया है। वहीं इसकी कुल अवधि 164.52 मिनट, यानी 2 घंटे, 44 मिनट और 52 सेकंड बताई गई है। भारत में 'भूत बंगला' के प्रिव्यू शोज 16 अप्रैल से शुरू किए जा रहे हैं। 14 अप्रैल से एडवांस बुकिंग शुरू होगी। बता दें, फिल्म में वामिका गब्बी, राजपाल यादव, तब्बू, परेश रावल और असरानी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement