NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अभिनेता विजय खरे नहीं रहे, रवि किशन से लेकर अमिताभ बच्चन तक के साथ किया काम
    अगली खबर
    अभिनेता विजय खरे नहीं रहे, रवि किशन से लेकर अमिताभ बच्चन तक के साथ किया काम
    मशहूर अभिनेता विजय खरे का निधन (तस्वीर: एक्स/@amrendratiwarip)

    अभिनेता विजय खरे नहीं रहे, रवि किशन से लेकर अमिताभ बच्चन तक के साथ किया काम

    लेखन नेहा शर्मा
    Dec 15, 2024
    01:37 pm

    क्या है खबर?

    मनोरजंन जगत से एक बुरी खबर सामने आ रही है। भोजपुरी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता विजय खरे ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

    15 दिसंबर (रविवार) तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली।

    बेंगलुरु के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। विजय के निधन से उनके चाहनेवालों को गहरा सदमा लगा है।

    सोशल मीडिया पर प्रशंसक भोजपुरी सिनेमा के 'गब्बर सिंह' कहे जाने वाले विजय खरे को श्रद्धांजलि दे रहे

    दुखद

    किडनी की समस्या से जूझ रहे थे अभिनेता

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय बीते कुछ समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे। बेंगलुरु के कावेरी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

    उनकी सेहत में सुधार भी हुआ, लेकिन अचानक फिर उनकी तबीयत बिगड़ी और डॉक्टरों की लाख कोशिशों के बाद भी वह बच नहीं सके।

    15 दिसंबर को तड़के लगभग 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। भोजपुरी सिनेमा में उनका बहुत बड़ा नाम था। उनके जाने से प्रशंसकों के बीच शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

    ट्विटर पोस्ट

    विजय खरे का निधन

    मुजफ्फरपुर निवासी 250 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में अभिनय कर चुके कलाकार विजय खरे जी का हुआ निधन

    अपने प्रोडक्शन हाउस की कुछ फिल्मों की शूटिंग मुजफ्फरपुर में भी करा चुके थे विजय #BhojpuriMovies #Rip pic.twitter.com/BrZ8PNyJI5

    — Thakur Divya Prakash (@Divyaprakas8) December 15, 2024

    अंतिम संस्कार

    16 दिसंबर को होगा अंतिम संस्कार

    दिल्ली में रहने वाले सबसे बड़े बेटे संतोष खरे और मुंबई में रहने वाले मंझले बेटे व अभिनेता आशुतोष खरे बेंगलुरु पहुंच चुके है।

    16 दिसंबर (सोमवार) 2 बजे बेंगलुरु में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। विजय के निधन की सूचना के बाद मुजफ्फरपुर के तीन पोखरिया स्थित उनके आवास पर उनके रिश्तेदारों और फैंस की भीड़ जुटी हुई है।

    उधर भोजपुरी सितारे और प्रशंसक सोशल मीडिया पर विजय के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।

    लोकप्रियता

    200 से ज्यादा फिल्मों में लगभग हर बड़े सितारे के साथ किया काम

    विजय ने भोजपुरी की 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। उनकी लोकप्रिय फिल्मों में 1976 में आई 'रायजादा', 1983 में आई 'गंगा किनारे मोरा गांव' और 2003 में रिलीज हुई 'हमरा से ब्याह करबा' शामिल हैं।

    विजय को खासतौर से विलेन की भूमिकाओं के लिए जाना जाता था। उन्होंने रवि किशन, मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव निरहुआ जैसे लगभग हर बड़े भोजपुरी स्टार के साथ काम किया था।

    सम्मान

    लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से भी हुए सम्मानित

    भोजपुरी सिनेमा में योगदान के लिए विजय को 2019 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। विजय मुंबई में रहते थे, जहां उनका विजय खरे अकादमी के नाम का एक एक्टिंग स्कूल है।

    विजय ने बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के साथ भी काम किया है।

    अपने पीछे विजय 3 बेटों और पत्नी को छोड़ गए हैं। उनके बड़े बेटे संतोष खरे नोएडा की एक बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी में जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भोजपुरी सिनेमा
    सेलिब्रिटी की मौत

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    भोजपुरी सिनेमा

    भोजपुरी अदाकारा अनुपमा पाठक ने की आत्महत्या, पहले फेसबुक पर अपलोड की वीडियो बॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड के पांच सुपरस्टार, जिन्होंने भोजपुरी फिल्मों में काम किया बॉलीवुड समाचार
    भोजपुरी फिल्मों से करियर शुरू करने वाले इन सुपरस्टार्स ने बॉलीवुड में भी रखा कदम बॉलीवुड समाचार
    ये हैं सबसे सफल और बेहतरीन भोजपुरी फिल्में, एक बार जरुर देखें मनोज तिवारी

    सेलिब्रिटी की मौत

    गायक शाहिद माल्या के पिता सलीम का 76 साल की उम्र में निधन बॉलीवुड समाचार
    कौन थीं भोजपुरी अभिनेत्री अमृता पांडे जो अपने घर में मृत पाई गईं? भोजपुरी सिनेमा
    तमिल गायिका उमा रामानन का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस  तमिल सिनेमा
    मशहूर टीवी अभिनेत्री पवित्रा जयराम की सड़क दुर्घटना में मौत, हादसे में बहन की हालत गंभीर टीवी शो
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025