NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / फिल्म 'फाइल नंबर 323' से सौम्या टंडन की वापसी! बनीं अनुराग कश्यप की जोड़ीदार
    अगली खबर
    फिल्म 'फाइल नंबर 323' से सौम्या टंडन की वापसी! बनीं अनुराग कश्यप की जोड़ीदार
    अनुराग कश्यप के साथ पर्दे पर दिखेंगी सौम्या टंडन

    फिल्म 'फाइल नंबर 323' से सौम्या टंडन की वापसी! बनीं अनुराग कश्यप की जोड़ीदार

    लेखन नेहा शर्मा
    Nov 26, 2022
    09:33 am

    क्या है खबर?

    जब से फिल्म 'फाइल नंबर 323' की घोषणा हुई है, यह लगातार चर्चा में है। इस फिल्म में अनुराग कश्यप देश के भगोड़े उद्योगपति विजय माल्या का किरदार निभाने जा रहे हैं।

    अब खबर है कि इसमें धारावाहिक 'भाभीजी घर पर हैं' से लोकप्रिय हुईं गोरी मेम उर्फ सौम्या टंडन भी नजर आएंगी। वह इस फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। फिल्म में अनुराग के साथ उनकी जोड़ी बनी है।

    आइए पूरी खबर जानते हैं।

    किरदार

    अनुराग की पत्नी बनेंगी सौम्या

    सौम्या के प्रशंसकों के लिए यह किसी खुशखबरी से कम नहीं हैं, जो लंबे समय से पर्दे पर उनके लौटने का इंतजार कर रहे हैं।

    पिंकविला के मुताबिक, वह फिल्म में अनुराग की पत्नी का किरदार निभाने वाली हैं। इसमें सौम्या का एक अलग ही अवतार देखने को मिलेगा।

    दिव्या दत्ता, ईशा गुप्ता और मुग्धा गोडसे फिल्म में पहले ही शामिल हो चुकी थीं, वहीं सुनील शेट्टी भी इसका हिस्सा हैं। वह इसमें चार्टर्ड अकाउंटेंट का किरदार निभाने वाले हैं।

    फिल्म

    ...जब पहली बार बड़े पर्दे पर दिखीं सौम्या

    सौम्या को 2007 में फिल्म 'जब वी मेट' में देखा गया था। इसमें उन्होंने करीना कपूर खान की बहन रूप का किरदार निभाया था। तभी से दर्शक उनकी अगली फिल्म की राह देख रहे थे।

    'ऐसा देश है मेरा' से अपना टीवी करियर शुरू करने वालीं सौम्या ने कई धारावाहिकों में काम किया, लेकिन 'भाभीजी घर पर हैं' ने उन्हें स्टार बनाया।

    पांच साल वह इस शो से जुड़ी रहीं, लेकिन 2020 में उन्होंने इसे अलविदा कह दिया था।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    छोटे पर्दे पर हिट होने के बाद कई टीवी अभिनेत्रियों ने बड़े पर्दे का रुख किया है। मौनी रॉय ने फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस फेहरिस्त में अंकिता लोखंडे, राधिका मदान, मृणाल ठाकुर और निकिता दत्ता जैसी कई अभिनेत्रियां शुमार हैं।

    कहानी

    माल्या पर केंद्रित होगी 'फाइल नंबर 323' की कहानी

    फिल्म की शूटिंग फिलहाल मुंबई में चल रही है। इसके बाद इसे यूरोप में शूट किया जाएगा। कार्तिक इस फिल्म से बतौर निर्देशक अपनी पारी शुरू कर रहे हैं।

    भारत के करोड़ों रुपये लेकर भागे लोगों पर बन रही इस फिल्म की कहानी विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी जैसे दिग्गज उद्योगपतियों द्वारा असल जिंदगी में किए घोटालों पर आधारित होगी।

    हालांकि, इसकी मुख्य कहानी माल्या पर केंद्रित होगी। इसमें उनके जीवन से जुड़े तमाम पहलुओं को दिखाया जाएगा।

    विवाद

    रिलीज से पहले ही विवादों में आई फिल्म

    भगोड़े व्यवसायी मेहुल चोकसी ने फिल्म के निर्माताओं और अभिनेताओं को कानूनी नोटिस भेजा है, जिससे फिल्म रिलीज होने से पहले ही विवादों में आ गई है।

    चौकसी के मुताबिक, बेबुनियाद आरोपों और कहानियों के जरिए उन्हें बदनाम किया जा रहा है। नोटिस में साफ लिखा है कि निर्माता किसी भी हाल में फिल्म की शूटिंग रोक दें।

    हालांकि, निर्माताओं का कहना है कि फिल्म पूरी तरह से तथ्यों पर आधारित है और यह किसी की छवि नहीं खराब करती।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सौम्या टंडन
    अनुराग कश्यप
    विजय माल्या
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    सौम्या टंडन

    सौम्या टंडन का हेयर ड्रेसर मिला कोरोना पॉजीटिव, इन सीरियल्स के सेट पर भी पहुंचा वायरस टीवी शो
    सौम्या टंडन के हेयर ड्रेसर के बाद अब मेकअप मैन भी मिला कोरोना वायरस पॉजिटिव बॉलीवुड समाचार
    क्या 'भाभीजी घर पर हैं' में सौम्या टंडन की जगह लेने वाली हैं शेफाली जरीवाला? टीवी शो
    सौम्या टंडन की जगह 'भाभीजी घर पर हैं' में दिख सकती हैं नेहा पेंडसे टीवी शो

    अनुराग कश्यप

    डेब्यू करने जा रहे परेश रावल के बेटे आदित्य, इस फिल्म में आएंगे नजर बॉलीवुड समाचार
    सलमान खान की फैमिली पर भड़के 'दबंग' डायरेक्टर अभिनव, लगाए गंभीर आरोप बॉलीवुड समाचार
    अब अनुराग कश्यप पर भड़की कंगना रनौत, बोली- ये हैं मिनी महेश भट्ट नेपोटिज्म
    मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन सहित बॉलीवुड हस्तियों ने सरकार से की सिनेमाघर खोलने की अपील करण जौहर

    विजय माल्या

    बैंको का पैसा लौटाने को तैयार विजय माल्या, ट्वीट कर कहा- कृपया पैसे ले लें देश
    विजय माल्या ने फिर से किया ट्वीट कहा- कृपया पैसे ले लें और किस्सा खत्म करें किंगफिशर एयरलाइंस
    भारत की बड़ी कामयाबी, लंदन की अदालत ने दी विजय माल्या को भारत लाने की मंजूरी भारत की खबरें
    लंदन की सड़कों पर 9 लाख की जैकेट पहने खुलेआम घूमता नजर आया भगोड़ा नीरव मोदी भारत की खबरें

    बॉलीवुड समाचार

    क्या ऋतिक रोशन-सबा आजाद 100 करोड़ रुपये के घर में होंगे शिफ्ट? ऋतिक रोशन
    अली फजल अभिनीत 'लाइफ इन अ मेट्रो' का सीक्वल निर्देशित करेंगे अनुराग बसु अली फजल
    कबीर बेदी रोकना चाहते थे बेटे की आत्महत्या, असफल होने का है अफसोस मानसिक स्वास्थ्य
    अभिनेता जॉन अब्राहम अभिषेक शर्मा की फिल्म 'परलोक' में आएंगे नजर जॉन अब्राहम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025