LOADING...
बॉलीवुड नहीं, साउथ से निकली तापसी पन्नू की सबसे ज्यादा रेटिंग वाली फिल्म'; क्या आपने देखी?
तापसी पन्नू की सबसे ज्यादा IMDb रेटिंग वाली फिल्म देखी?

बॉलीवुड नहीं, साउथ से निकली तापसी पन्नू की सबसे ज्यादा रेटिंग वाली फिल्म'; क्या आपने देखी?

Feb 19, 2026
07:28 pm

क्या है खबर?

अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर तापसी पन्नू ने बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ सिनेमा में भी कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। तापसी इन दिनों अनुभव सिन्हा की फिल्म 'अस्सी' को लेकर चर्चा में हैं, जिसके लिए वो खूब वाहवाही लूट रही हैं। अक्सर तापसी की लोग उनकी हिंदी फिल्मों की चर्चा करते हैं, लेकिन रेटिंग के मामले में उनकी एक दक्षिण भारतीय फिल्म सबसे ऊपर है। आइए जानते हैं तापसी की सबसे ज्यादा IMDb रेटिंग वाली फिल्मों के बारे में।

फिल्म

8.1 IMDb रेटिंग वाली 'आदुकलम' सबसे ऊपर

साल 2011 में आई फिल्म 'आदुकलम' को IMDb पर 8.1 की शानदार रेटिंग मिली है। ये रेटिंग तापसी की कई बड़ी हिंदी से भी बेहतर है। इस फिल्म में तापसी सुपरस्टार धनुष के साथ नजर आई थीं। दोनों की केमिस्ट्री और सादगी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। आदुकलम' ने उस वक्त तहलका मचा दिया था, जब इसने एक साथ 6 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अपने नाम किए। इसमें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (धनुष) और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (वेत्रिमारन) जैसे बड़े पुरस्कार शामिल थे।

कमाई

10 करोड़ के बजट में 30 करोड़ की कमाई

ये तमिल फिल्म है, जिसका निर्देशन मशहूर निर्देशक वेत्रिमारन ने किया था। फिल्म की पृष्ठभूमि तमिलनाडु के मदुरै शहर पर आधारित है। फिल्म की पूरी कहानी मदुरै में होने वाली मुर्गों की लड़ाई की परंपरा और उससे जुड़े जुए के इर्द-गिर्द घूमती है। ये सिर्फ खेल नहीं, बल्कि वहां के लोगों के लिए सम्मान और वफादारी की लड़ाई है। 10 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने 30 करोड़ रुपये कमाए थे। सन NXT पर ये फिल्म मौजूद है।

Advertisement

#2

'पिंक'

बॉलीवुड में 'पिंक' वो फिल्म थी, जिसने तापसी को एक दमदार अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया। बॉलीवुड फिल्मों में तापसी की इस फिल्म को IMDb पर सबसे ज्यादा 8.0 रेटिंग मिली है। 'पिंक' का सबसे प्रभावशाली पहलू इसका वो संदेश था, जिसने समाज की सोच पर गहरी चोट की। फिल्म का डायलॉग 'नो मीन्स नो' खूब लोकप्रिय हुआ। उधर अमिताभ बच्चन की मौजूदगी ने फिल्म में चार चांद लगा दिए। जियो हॉटस्टार और यूट्यूब पर ये फिल्म मौजूद है।

Advertisement

#3

'बदला'

तापसी के करियर की एक और शानदार फिल्म 'बदला' (2019) है, जिसे IMDb पर 7.7 की दमदार रेटिंग मिली है। 'पिंक' के बाद अमिताभ और तापसी की जोड़ी ने इस सस्पेंस थ्रिलर से एक बार फिर पर्दे पर जादू बिखेर दिया था। तापसी ने इस फिल्म में एक ऐसी महिला का किरदार बखूबी जिया, जिसके चेहरे पर मासूमियत और रहस्य दोनों एक साथ नजर आते हैं। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।

Advertisement