NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: 'पटोला' से रातों-रात स्टार बने थे गुरु रंधावा, सुनिए उनके ये बेहतरीन गाने
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: 'पटोला' से रातों-रात स्टार बने थे गुरु रंधावा, सुनिए उनके ये बेहतरीन गाने
    गुरु रंधावा के शानदार गाने (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@gururandhawa)

    जन्मदिन विशेष: 'पटोला' से रातों-रात स्टार बने थे गुरु रंधावा, सुनिए उनके ये बेहतरीन गाने

    लेखन मेघा
    Aug 30, 2023
    06:15 am

    क्या है खबर?

    मशहूर सिंगर गुरु रंधावा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 30 अगस्त, 1991 को पंजाब के गुरदासपुर जिले में जन्मे गुरु का असली नाम गुरुशरणजोत सिंह रंधावा है।

    गुरु ने दिल्ली से पढ़ाई पूरी करने के बाद 2012 में अपना पहला गाना 'सेम गर्ल' बनाया था, जो असफल रहा।

    हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और 2 साल बाद रैपर बोहेमिया के साथ 'पटोला' गाना लेकर आए, जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया।

    आइए उनके बेहतरीन गानों पर नजर डालते हैं।

    #1

    'लाहौर' 

    गुरु का यह गाना 'लाहौर' 2017 में रिलीज हुआ था और आज भी सिंगर के बेहतरीन गानों की लिस्ट में शुमार है। इस गाने को लोगों ने काफी पसंद किया था और आज भी यह हर शादी-पार्टी में सुनने को मिल जाता है।

    टी-सीरीज के बैनर तले बने इस गाने को न सिर्फ गुरु ने अपनी आवाज दी थी, बल्कि उन्होंने इसे कंपोज और लिखा भी था।

    इस गाने को यूट्यूब पर 100 करोड़ के साथ रिकॉर्डतोड़ व्यूज मिले हैं।

    #2

    'हाई रेटेड गबरू'

    गुरु का गाना 'हाई रेटेड गबरू' 2017 में आया था और रिलीज होते ही छा गया। गुरु ने इसे गाने के साथ ही कंपोज और लिखा था, वहीं संगीत मंज मुसिक ने दिया था। इसे भी टी-सीरीज के बैनर तले बनाया गया था।

    6 साल पहले आया गाना आज भी लोगों की जुबां पर चढ़ा हुआ है और इसे 1 बिलियन से अधिक बार यूट्यूब पर देखा गया है।

    यह गाना 2018 में आई फिल्म 'नवाबजादे' में भी शामिल था।

    #3

    'तेनु सूट सूट करदा'

    7 साल पहले आया 'तेनु सूट सूट करदा' भी गुरु के सबसे पसंदीदा गानों में से एक है, जिसे उन्होंने अर्जुन के साथ रिलीज किया था।

    गाने को लोगों ने इतना पसंद किया कि गुरु की लोकप्रियता काफी बढ़ गई। ऐसे में यह गाना इरफान खान और पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमर की मई, 2017 में आई फिल्म 'हिंदी मीडियम' में शामिल हो गया।

    इसके बाद गुरु का यह गाना पहले से भी ज्यादा मशहूर हो गया।

    #4

     'बन जा तू मेरी रानी' 

    गुरु का गाना 'बन जा तू मेरी रानी' 7 साल पहले आया था, जिसे लोगों ने बेशुमार प्यार दिया। इस गाने को अभी तक यूट्यूब पर 70 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

    इसके अलावा गाने को नवंबर, 2017 में आई विद्या बालन की फिल्म 'तुम्हारी सुलु' में भी शामिल किया था, जिसे भी लोगो ने पसंद किया।

    यह 'सूट सूट करदा' के बाद गुरु का बॉलीवुड में अगला गाना था, जिसका संगीत रजत नागपाल द्वारा निर्मित है।

    #5

    'पटोला'

    'पटोला' गुरु का पहला गाना था, जिसने उन्हें पहचान दिलाई थी। इस गाने को वह बोहेमिया के साथ लेकर आए थे, जो काफी बड़ा हिट साबित हुआ और इसके कई वर्जन भी बनाए गए।

    8 साल पहले आए इस गाने को अभी तक 195 मिलियन से अधिक यूट्यूब पर व्यूज मिल चुके हैं।

    यह गाना भी 2018 में आई इरफान और कृति कुल्हारी की फिल्म 'ब्लैकमेल' का हिस्सा बना। इसके इस रीमेक्स वर्जन को भी लोगों ने पसंद किया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गुरु रंधावा
    जन्मदिन विशेष
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: मिचेल मार्श ने इस सीजन में अपना 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े मिचेल मार्श
    विदेश सचिव ने संसदीय समिति से कहा- भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम में नहीं थी अमेरिका की भूमिका विदेश मंत्रालय
    आमिर खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म साल 2027 में होगी रिलीज, जानिए क्या है योजना आमिर खान
    EPFO ने इस साल किए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या मिला फायदा  EPFO

    गुरु रंधावा

    अमेरिकी रैपर पिटबुल के साथ गाना ला रहे हैं गुरु रंधावा, फैन्स को बेसब्री से इंतजार बॉलीवुड समाचार
    मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के ऊपर हुआ जानलेवा हमला, हमलावर ने किया सिर पर वार बॉलीवुड समाचार
    म्यूजिकल फिल्म से बतौर अभिनेता बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे गायक गुरु रंधावा बॉलीवुड समाचार
    कॉमेडियन कपिल शर्मा और गायक गुरु रंधावा ने एक गाने के लिए मिलाया हाथ कपिल शर्मा

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: लोगों के 'हीरो' सोनू सूद की फिल्में, जिनमें अभिनेता ने दिखाया अपना दमखम सोनू सूद
    जन्मदिन विशेष: हेनरिक क्लासेन हुए 32 साल के, जानिए उनके रिकॉर्ड्स और आंकडे़  क्रिकेट समाचार
    जन्मदिन विशेष: कियारा आडवाणी फिट रहने के लिए फॉलो करती हैं यह वर्कआउट और डाइट प्लान कियारा आडवाणी
    जन्मदिन विशेष: कियारा आडवाणी की फिल्में, जिनमें अभिनेत्री ने अपने हुनर को किया साबित कियारा आडवाणी

    बॉलीवुड समाचार

    हेमा ने तोड़ी सनी देओल और बेटियों के रिश्ते पर चुप्पी, बोलीं- हम दिखावा नहीं करते हेमा मालिनी
    नुसरत भरूचा की 'अकेली' ऑनलाइन लीक, HD प्रिंट में डाउनलोड के लिए उपलब्ध  नुसरत भरूचा
    'गदर 2' के निर्माताओं पर भड़के उत्तम सिंह, बोले- गाने लेने से पहले पूछ तो लेते गदर 2 फिल्म
    आशीष विद्यार्थी से अपनी असफल शादी पर बाेलीं पहली पत्नी, बताई तलाक की वजह आशीष विद्यार्थी

    मनोरंजन

    कंगना से ब्रेकअप पर अध्ययन ने 2017 में ही क्यों की बात, सालों बाद किया खुलासा कंगना रनौत
    निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा की नई तैयारी, अब एक्शन-कॉमेडी फिल्मों में आजमाएंगे हाथ बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख की 'चक दे इंडिया' के निर्देशक शिमित अमीन की 14 साल बाद वापसी, जानिए तैयारी शाहरुख खान
    'ओह माय गॉड 2' के लिए अक्षय ने ली सबसे ज्यादा रकम, जानिए सितारों की फीस ओह माय गॉड 2
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025