Loading...
अगर 'प्रीतम एंड पेड्रो' ने जीता आपका दिल, तो ये 5 वेब सीरीज भी जरूर देखें
OTT पर जरूर देखें ये दमदार सीरीज

अगर 'प्रीतम एंड पेड्रो' ने जीता आपका दिल, तो ये 5 वेब सीरीज भी जरूर देखें

Jul 14, 2026
09:04 am

क्या है खबर?

अगर आपने 'प्रीतम एंड पेड्रो' देख ली है और अब उसी तरह की दिलचस्प कहानी की तलाश में हैं, तो हम आपके लिए कई बेहतरीन विकल्प लेकर आए हैं। कॉमेडी, इमोशन और मनोरंजन से भरपूर ये वेब सीरीज आपके आने वाले हफ्तों को यादगार बना सकती हैं। अपने परिवार या दोस्तों के साथ बैठकर इन शानदार सीरीज का जरूर लुत्फ उठाइए और मनोरंजन का भरपूर आनंद लीजिए।

#1 & #2

'द फैमिली मैन' और 'असुर'

'द फैमिली मैन' पारिवारिक ड्रामा और हास्य का एक बेहतरीन मिश्रण है।

इसकी कहानी श्रीकांत तिवारी नाम के एक मध्यम-वर्गीय व्यक्ति की है, जो एक इंटेलिजेंस ऑफिसर के तौर पर काम करता है और अपनी पेशेवर व निजी जिंदगी की उलझनों को संभालता है। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

सीरीज 'असुर' को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इसमें अरशद वारसी मुख्य भूमिका में हैं और इसमें फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स का मुकाबला एक क्रिमिनल से होता है।

#3 & #4

'मामला लीगल है' और 'गन्स एंड गुलाब्स'

कोर्टरूम कॉमेडी सीरीज 'मामला लीगल है' का आप नटफ्लिक्स पर लुफ्त उठा सकते हैं।

यह सीरीज दिल्ली के पटपड़गंज जिला न्यायालय की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां अजीबोगरीब केस और वकीलों की अनोखी कहानी को दिखाया जाता है।

डार्क-कॉमेडी थ्रिलर वेब सीरीज 'गन्स एंड गुलाब्स' को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इसकी कहानी 90 के दशक की कहानी पर आधारित है।

ADVERTISEMENT

जानकारी

#5 'स्पेशल ऑप्स'

लोकप्रिय एक्शन-थ्रिलर वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' की कहानी 'रॉ' के एजेंट हिम्मत सिंह के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें केके मेनन अहम किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। इस सीरीज को आप OTT प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

ADVERTISEMENT