NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन ने बॉलीवुड में इन फिल्मों से कमाया नाम
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन ने बॉलीवुड में इन फिल्मों से कमाया नाम
    नागार्जुन अक्किनेनी की बेहतरीन हिंदी फिल्में

    जन्मदिन विशेष: साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन ने बॉलीवुड में इन फिल्मों से कमाया नाम

    लेखन नेहा शर्मा
    Aug 29, 2023
    10:45 am

    क्या है खबर?

    नागार्जुन अक्किनेनी को साउथ का किंग कहा जाता है। वह न सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता, बल्कि एक शानदार निर्माता, टेलीविजन प्रेजेंटर और बिजनेसमैन भी हैं।

    न सिर्फ तमिल और तेलुगु, बल्कि हिंदी फिल्मों में भी वह अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुके हैं।

    9 स्टेट नंदी पुरस्कार, 3 फिल्मफेयर पुरस्कार और 2 राष्ट्रीय पुरस्कार पा चुके नागार्जुन आज यानी 29 अगस्त को अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं।

    आइए उनके जन्मदिन पर उनकी बेहतरीन हिंदी फिल्मों के बारे में जानें।

    #1

    'शिवा'

    यही वो फिल्म थी, जिसके जरिए नागार्जुन ने बॉलीवुड में कदम रखा था। 1990 में यह फिल्म रिलीज हुई थी। राम गोपाल वर्मा ने इसका निर्देशन किया था। यह इसी नाम से आई उनकी तेलुगु हिट फिल्म का हिंदी रीमेक था।

    खास बात यह है कि जितना प्यार दर्शकों ने फिल्म को साउथ में दिया, उतनी ही वाहवाही इसने हिंदी भाषी दर्शकों से बटोरी। शिवा बने नागार्जुन पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया।

    यह फिल्म यूट्यूब पर मौजूद है।

    #2

    'खुदा गवाह'

    नागार्जुन की दूसरी हिंदी फिल्म थी 'खुदा गवाह', जो 1992 में रिलीज हुई थी। इसमें उन्होंने इंस्पेक्टर राजा मिर्जा का किरदार निभाया था और एक बार फिर हिंदी पट्टी के दर्शकों का दिल जीत लिया था।

    फिल्म में अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी मुख्य भूमिका में थीं। मुकुल एस आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 4 फिल्मफेयर पुरस्कार जीते थे।

    यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।

    #3

    'द्रोही'

    नागार्जुन की तीसरी हिंदी फिल्म का नाम था 'द्रोही', जिसके निर्देशक राम गोपाल वर्मा थे और नागार्जुन ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई थी। इसका तेलुगु वर्जन भी आया था और दोनों ही भाषा की फिल्मों को दर्शकों से हरी झंडी मिली थी।

    फिल्म में नागर्जुन ने राघव नाम के एक सीरियल किलर की भूमिका निभाई थी। उर्मिला मातोंडकर फिल्म में उनकी प्रेमिका बनी थीं।

    आप यह फिल्म ZEE5 पर देख सकते हैं।

    #4

    'क्रिमिनल'

    इस फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था। यह 1995 में रिलीज हुई थी। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में नागार्जुन के साथ अभिनेत्री राम्या कृष्णन नजर आई थीं। इसे हिंदी और तेलुगु में एक साथ शूट किया गया था।

    'क्रिमिनल' 1993 में आई अमेरिकी फिल्म 'द फ्यूजिटिव' से प्रेरित थी। फिल्म में नागार्जुन ने डॉक्टर अजय कुमार का किरदार निभाया था।

    फिल्म को दर्शकों के साथ समीक्षकों ने भी सराहा था।

    यह अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

    #5

    'जख्म'

    नागार्जुनअभिनीत यह फिल्म भी महेश भट्ट के निर्देशन में बनी थी। 1998 में रिलीज हुई इस फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका में थे, वहीं पूजा भट्ट, सोनाली बेंद्रे और कुणाल खेमू जैसे कलाकार भी इसका हिस्सा थे।

    फिल्म में नागार्जुन ने अजय के पिता निर्देशक रमन देसाई की भूमिका निभाई थी।

    फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के नरगिस दत्त पुरस्कार से नवाजा गया था।

    यह फिल्म भी आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नागार्जुन अक्किनेनी
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष

    ताज़ा खबरें

    रेनो बोरियल की लॉन्च से पहले दिखी झलक, जानिए कैसा होगा लुक  रेनो की कारें
    माइक्रोसॉफ्ट करेगी 6,000 कर्मचारियों की छंटनी, AI पर देगी ध्यान  माइक्रोसॉफ्ट
    कौन हैं कनाडा की भारतीय मूल की नई विदेश मंत्री अनीता आनंद? कनाडा
    कान्स 2025: रेड कार्पेट पर छाईं उर्वशी रौतेला, बैग ने खींचा सबका ध्यान; जानिए इसकी कीमत  उर्वशी रौतेला

    नागार्जुन अक्किनेनी

    सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी की तेलुगु फिल्म 'द घोस्ट' हिंदी में भी होगी रिलीज दक्षिण भारतीय सिनेमा
    अनुराग ठाकुर ने की अभिनेता चिरंजीवी और नागार्जुन से मुलाकात, सिनेमा पर हुई चर्चा अनुराग ठाकुर

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    कंगना रनौत की 'चंद्रमुखी 2' का पहला पोस्टर जारी, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म  कंगना रनौत
    'लगान' समेत कई फिल्मों के सेट बनाने वाले नितिन देसाई मृत मिले, आत्महत्या की आशंका   बॉलीवुड समाचार
    'कल्कि 2898 AD': प्रभास ने की दीपिका पादुकोण की प्रशंसा, कहा- वो असल सुपरस्टार हैं  दीपिका पादुकोण
    कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की बायोपिक में नजर आएंगे विजय सेतुपति, जल्द शुरू होगी शूटिंग   विजय सेतुपति

    बॉलीवुड समाचार

    आज होगा 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, इन फिल्मों का नाम आगे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
    इब्राहिम अली खान की डेब्यू फिल्म में काजोल की हुई एंट्री, निभाएंगी अहम किरदार काजोल
    सैयामी खेर ने 10 घंटे हाथ बांधकर की 'घूमर' की शूटिंग, बोलीं- बेहद दर्दनाक था अनुभव  सैयामी खेर
    'खलनायक 2' में मुख्य भूमिका नहीं निभाएंगे संजय दत्त? सामने आया सुभाष घई का बड़ा बयान  संजय दत्त

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: जेम्स एंडरसन के रिकॉर्ड्स और उपलब्धियों पर एक नजर जेम्स एंडरसन
    जन्मदिन विशेष: लोगों के 'हीरो' सोनू सूद की फिल्में, जिनमें अभिनेता ने दिखाया अपना दमखम सोनू सूद
    जन्मदिन विशेष: हेनरिक क्लासेन हुए 32 साल के, जानिए उनके रिकॉर्ड्स और आंकडे़  क्रिकेट समाचार
    जन्मदिन विशेष: कियारा आडवाणी फिट रहने के लिए फॉलो करती हैं यह वर्कआउट और डाइट प्लान कियारा आडवाणी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025