कोर्टरूम के इन थ्रिलर फिल्मों का सस्पेंस कर देगा हैरान, OTT पर जरूर देखें
क्या है खबर?
कोर्टरूम ड्रामा फिल्मों की सबसे अच्छी चीज उनकी रोमांचक कहानी और गहरा सस्पेंस होता है, जो दर्शकों को अंत तक जोड़े रखता है। भारतीय सिनेमा में कई ऐसी शानदार फिल्में बनी हैं, जिनमें अदालत की लड़ाई के साथ समाज से जुड़े गंभीर मुद्दों को भी सामने रखा गया है। इन फिल्मों की कहानी और बेहतरीन अभिनय ने दर्शकों पर खास छाप छोड़ी है। ऐसे में आइए जानते हैं ऐसी फिल्मों के बारे में, जिन्हें आप OTT पर देख सकते हैं।
#1 & #2
'जॉली LLB' और 'पिंक'
फिल्म 'जॉली LLB' की कहानी एक छोटे शहर के साधारण वकील जगदीश त्यागी उर्फ जॉली के संघर्ष और न्याय की लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती है। इसे आप OTT प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार और प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'पिंक' में अमिताभ बच्चन के साथ तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हारी और एंड्रिया तारियांग मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। इसे आप OTT प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
#3 & #4
'सिर्फ एक बंदा काफी है' और 'मुल्क'
'सिर्फ एक बंदा काफी है' साल 2023 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित एक आम सेशन कोर्ट वकील की कहानी है। मनोज बाजपेयी की इस फिल्म को आप ZEE5 पर देख सकते हैं।
'मुल्क' साल 2018 में रिलीज हुई थी। अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित यह एक चर्चित हिंदी ड्रामा फिल्म है, जो देशप्रेम, धर्म और न्याय के समीकरणों पर आधारित है। इसे आप OTT प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
जानकारी
#5 'तलवार'
साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'तलवार' असल जिंदगी के एक कुख्यात दोहरे हत्याकांड पर आधारित है। यह एक जबरदस्त कानूनी थ्रिलर है, जो सिस्टम में भ्रष्टाचार, मीडिया ट्रायल और जाँच में हुई कमियों की पड़ताल करती है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।