NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बंगाली अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी तीसरी बार ले रहीं तलाक, पति पर लगाए गंभीर आरोप
    अगली खबर
    बंगाली अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी तीसरी बार ले रहीं तलाक, पति पर लगाए गंभीर आरोप
    पति रोशन सिंह के साथ श्राबंती चटर्जी

    बंगाली अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी तीसरी बार ले रहीं तलाक, पति पर लगाए गंभीर आरोप

    लेखन नेहा शर्मा
    Sep 30, 2021
    03:49 pm

    क्या है खबर?

    बांग्ला फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने रोशन सिंह के साथ तीसरी शादी की थी, लेकिन उनके इस रिश्ते ने भी दम तोड़ दिया है।

    वह तीसरी बार तलाक लेने जा रही हैं। उन्होंने रोशन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। श्राबंती ने रोशन सिंह से तलाक की अर्जी कोर्ट में लगाई है।

    आइए जानते हैं अभिनेत्री ने पति से तलाक लेने का फैसला क्यों लिया।

    रिपोर्ट

    दोस्तों से पति की बुराई करती हैं अभिनेत्री

    मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, रोशन सिंह ने कहा कि श्राबंती अपने दोस्तों से उनकी बुराई करती हैं। वह कहती हैं कि रोशन बहुत मोटे हैं, इसलिए शारीरिक संबध नहीं बना सकते।

    रोशन के अनुसार, श्राबंती के जिन दोस्तों से उन्हें इन बातों का पता चला है वे बेहद भरोसेमंद हैं।

    रोशन ने बताया कि श्राबंती लोगों से कह रही हैं कि रोशन ने उनसे एक करोड़ रुपये लिए हैं। वह उनकी एक्स गर्लफ्रेंड को कॉल करके उनकी शिकायत करती हैं।

    अलगाव

    तीन बार शादी कर चुकी हैं श्राबंती

    श्राबंती अब तक तीन शादी कर चुकी हैं। उनकी पहली शादी बांग्ला फिल्ममेकर राजीव कुमार बिस्वास से 2003 में हुई थी। हालांकि, 2016 में श्राबंती और राजीव का तलाक हो गया।

    इसके बाद श्राबंती ने मॉडल कृष्ण व्रज से 2016 में शादी की, लेकिन यह शादी भी केवल एक साल ही चली और 2017 में दोनों का तलाक हो गया।

    फिर 19 अप्रैल, 2019 में श्राबंती ने रोशन सिंह से तीसरी शादी की और अब यह भी खतरे में है।

    जानकारी

    भारतीय जनता पार्टी की नेता हैं श्राबंती चटर्जी

    श्राबंती ने इसी साल भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थामा था। 1 मार्च को उन्होंने बीजेपी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की मौजदूगी में बीजेपी की सदस्यता ली थी।

    श्राबंती का पार्टी में जोरदार स्वागत किया गया था। इसके बाद उन्होंने BJP के टिकट पर बेहाला पश्चिम की सीट से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था।

    उन्हें अपने फैंस और करीबियों का समर्थन भी मिला, लेकिन श्राबंती तृणमूल कांग्रेस के नेता पार्थ चटर्जी से यह चुनाव हार गई थीं।

    फिल्में

    बांग्ला फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं श्राबंती

    श्राबंती बांग्ला फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं और साथ ही कामल की डांसर भी हैं। 34 साल की श्राबंती ने 1997 में बंगाली फिल्म 'मायार बंधोन' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। वह पिछली बार फिल्म 'लॉकडाउन' में नजर आई थीं।

    श्राबंती जल्दी ही अशुमन प्रत्युष की साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'धप्पा' में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ प्रियंका सरकार भी दिखाई देंगी।

    वह 'बीरपुरुष', 'नबजीबन बीमा कंपनी', 'काबेरी अंतर्धान', 'खेलाघोर', 'अचेना उत्तम' जैसी कई फिल्मों का हिस्सा हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय जनता पार्टी
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार
    आपके आधार कार्ड का कोई कर रहा दुरुपयोग? जानिए कैसे लगाएं पता आधार कार्ड

    भारतीय जनता पार्टी

    भाजपा सांसद बोले- संस्कृत बोलने से ठीक होता है नर्वस सिस्टम, डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल मध्य प्रदेश
    राहुल के 'रेप इन इंडिया' बयान पर माफी की मांग को लेकर लोकसभा में हंगामा झारखंड
    असम: नागरिकता कानून को लेकर गठबंधन सरकार में मतभेद, कई नेताओं का इस्तीफा भारत की खबरें
    प्रशांत किशोर से पार्टी छोड़ने को कहा गया, अब केजरीवाल के साथ करेंगे काम बिहार

    मनोरंजन

    विक्की कौशल ने शेयर किया 'सरदार उधम सिंह' का नया पोस्टर, OTT पर आएगी फिल्म बॉलीवुड समाचार
    फिल्म 'रश्मि रॉकेट' का ट्रेलर रिलीज, एथलीट अंदाज में नजर आईं तापसी पन्नू बॉलीवुड समाचार
    सनी देओल, उत्कर्ष और अमीषा पटेल नवंबर में शुरू करेंगे 'गदर 2' की शूटिंग बॉलीवुड समाचार
    गोविंदा के बेटे यशवर्धन बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार, सुनीता आहूजा ने किया खुलासा बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025