LOADING...
सैफ अली खान से पहले इन अभिनेताओं को मिला था फिल्म 'हम तुम' का प्रस्ताव
फिल्म 'हम तुम' के लिए पहले इन अभिनेताओं को किया गया था अप्रोच

सैफ अली खान से पहले इन अभिनेताओं को मिला था फिल्म 'हम तुम' का प्रस्ताव

Mar 18, 2026
02:44 pm

क्या है खबर?

सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की फिल्म 'हम तुम' 2004 में रिलीज हुई थी। इस रोमांटिक-कॉमेडी ने अपनी कहानी और गानों की बदौलत आज भी दर्शकों के दिलों में जगह बना रखी है। फिल्म के निर्देशन की कमान कुणाल कोहली ने संभाली थी। एक हालिया बातचीत में, निर्देशक ने इस फिल्म से जुड़ा अनसुना खुलासा किया है। कुणाल ने बताया कि सैफ को लेने से पहले 'हम तुम' का प्रस्ताव सिनेमा के अन्य बड़े सितारों को दिया गया था।

खुलासा

निर्देशक ने 'हम तुम' से जुड़ा ये खुलासा किया

स्क्रीन से बातचीत में, कुणाल ने बताया कि 'हम तुम' के लिए ऋतिक रोशन और आमिर खान को अप्रोच किया गया था। जब उनसे पूछा गया कि क्या आमिर ने फिल्म ठुकराई थी, तो उन्होंने कहा, "नहीं, सच कहूं तो आमिर ने स्क्रिप्ट सुनी ही नहीं थी। उस समय उनका रीना दत्ता से पहला तलाक चल रहा था। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। ऋतिक को स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई थी लेकिन वो इसे करने के लिए तैयार नहीं थे।"

कारण

इस कारण ऋतिक रोशन ने ठुकराया था किरदार

निर्देशक ने आगे कहा, "उन्होंने (ऋतिक) कहा था, 'मुझे यकीन नहीं है कि 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' (2003) में मेरा किरदार कैसा दिखेगा या उसे स्वीकार किया जाएगा', और ऐसा हुआ भी नहीं। मेरी अपनी फिल्म 'मुझसे दोस्ती करोगे!' (2002) में मैंने उनके साथ काम नहीं किया था, लेकिन उन्होंने कहा, 'यह फिल्म तो सोने जैसी है! अभी मुझे इसे करने का आत्मविश्वास नहीं है। मैं उस स्थिति में नहीं हूं।"

Advertisement

फिल्म

फिल्म 'हम तुम' के बारे में जानिए

कुणाल के अनुसार, विवेक ओबेरॉय को भी फिल्म के लिए अप्रोच किया गया था। उन्होंने कहा, "विवेक उस समय बहुत बड़े स्टार थे। आज भी वह बहुत कुशल अभिनेता हैं। लेकिन यह कंपनी (2002) और साथिया (2002) के ठीक बाद की बात है। वह अलग-अलग कारणों से आते-जाते रहे। और फिर हमने सैफ को फाइनल किया।" बता दें, 'हम तुम' की कहानी 2 ऐसे किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका रिश्ता झगड़े से शुरू होकर प्यार में बदल जाता है।

Advertisement