'हैवान' देखने से पहले सैफ अली खान की ये 5 फिल्में OTT पर जरूर देखें
क्या है खबर?
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की क्राइम-एक्शन मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म 'हैवान' 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म देखने के बाद दर्शक सैफ के अभिनय की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप 'हैवान' देखने वाले हैं, तो उससे पहले OTT पर सैफ की ये शानदार और सुपरहिट फिल्में जरूर देख लें। इनमें उनके अलग-अलग किरदार और दमदार अभिनय देखने को मिलेगा।
#1 & #2
'दिल चाहता है' और 'हम तुम'
साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'दिल चाहता है' में सैफ के साथ आमिर खान और अक्षय खन्ना नजर आए थे। फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'हम तुम' साल 2004 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सैफ के साथ रानी मुखर्जी मुख्य किरदार में दिखाई दी थीं। इस फिल्म का लुफ्त आप OTT प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर उठा सकते हैं।
#3 & #4
'ओमकारा' और 'रेस'
साल 2006 में रिलीज हुई विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओमकारा' में सैफ के साथ अजय देवगन और करीना कपूर खान साथ में नजर आए थे। आप इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'रेस' साल 2008 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सैफ के साथ अनिल कपूर, अक्षय, बिपाशा बसु, कैटरीना कैफ और समीरा रेड्डी नजर आए थे। आप इस फिल्म को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
जानकारी
#5 'लव आज कल'
साल 2009 में रिलीज हुई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'लव आज कल' में सैफ और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। उस समय ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। वहीं आप इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।