Loading...
पृथ्वीराज सुकुमारन का बॉलीवुड से रिश्ता पुराना, 'दायरा' से पहले इन फिल्माें से बटोरी सराहना
पृथ्वीराज सुकुमारन की बॉलीवुड फिल्में

पृथ्वीराज सुकुमारन का बॉलीवुड से रिश्ता पुराना, 'दायरा' से पहले इन फिल्माें से बटोरी सराहना

Aug 31, 2026
05:58 pm

क्या है खबर?

मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन अपनी अगली बॉलीवुड फिल्म 'दायरा' से चर्चा में हैं। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित इस इन्वेस्टिगेटिव क्राइम-थ्रिलर में उनके साथ करीना कपूर मुख्य किरदार में दिखेंगी। यह 18 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों का रुख करने जा रही है। वैसे यह पहला मौका नहीं है, जब पृथ्वीराज को किसी हिंदी फिल्म में रंग जमाते हुए देखा जाएगा। उनकी बॉलीवुड फिल्मों की सूची काफी पुरानी है। तो चलिए एक नजर डालते हैं अभिनेता की पिछली हिंदी फिल्मों पर।

#1 & #2

'सरजमीन' और 'बड़े मिया छोटे मिया'

पिछले साल आई फिल्म 'सरजमीन' में पृथ्वीराज को काजोल और इब्राहिम अली खान के साथ देखा गया।

जियोहॉटस्टार पर रिलीज हुई इस फिल्म में उन्होंने इब्राहिम के पिता का किरदार और एक आर्मी अफसर का किरदार निभाया था। फिल्म ठीक-ठाक सफल रही थी।

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मिया छोटे मिया' (2024) में, पृथ्वीरा को मुख्य विलेन 'कबीर' के खूंखार किरदार में देखा गया था। फिल्म खास नहीं चली, लेकिन उनके अभिनय को काफी सराहा गया था।

#3, #4 & #5

'नाम शबाना', 'औरंगजेब' और 'अय्या'

तापसी पन्नू की फिल्म 'नाम शबाना' (2017) में भी पृथ्वीराज को विलेन के किरदार में देखा गया था। उनके किरदार का नाम 'टोनी/मिखाइल' था, जो एक अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्कर होता है।

इससे पहले, उन्होंने अर्जुन कपूर की फिल्म 'औरंगजेब' (2013) में एक ईमानदार पुलिस अधिकारी DCP आर्य फोगट का किरदार निभाकर वाहवाही लूटी थी।

हालांकि, उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'अय्या' (2012) थी, जिसमें रानी मुखर्जी नजर आईं। पृथ्वीराज ने इसमें एक साउथ इंडियन आर्टिस्ट 'सूर्या' का किरदार निभाया था।

ADVERTISEMENT