'बटवारा 1947' का दमदार टीजर जारी, विभाजन के बीच इंसानियत की हत्या रूह कंपा देंगी
क्या है खबर?
सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बटवारा 1947' का मोशन पोस्टर जारी करने के बाद अब टीजर आ गया है। आमिर खान प्रोडक्शन द्वारा निर्मित यह फिल्म विभाजन के उस दौर काे दिखाएगी जब मजहब के नाम पर इंसानियत की हत्याएं की गई थीं। फिल्म का लेखन और निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता राजकुमार संतोषी ने किया है। इसमें शबाना आज़मी, प्रीति जिंटा, अली फजल और करण देओल जैसे सितारे भी शामिल हैं, जबकि अभिमन्यु सिंह ने खलनायक का किरदार निभाया है।
टीजर
टीजर में दमदार अंदाज में नजर आए सनी
टीजर की शुरुआत उस दौर की याद दिलाता है, जब भारत देश को बटवारा का सामना करना पड़ा। अभिमन्यु लोगों के साथ मिलकर खून-खराबा को अंदाम देते हैं। वहीं सनी मुश्किल वक्त में अपनों को बचाते हुए दिखते हैं। उनका धाकड़ अंदाज लोगों को 'गदर' की याद दिला सकता है। ट्रेलर के साथ कैप्शन लिखा है, 'जब बटवारा ने लोगों के बीच रेखाएं खींचीं, तो उसने डर की जगह साहस को चुना।' 'बटवारा 1947' 14 अगस्त, 2026 को रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए टीजर
When batwara drew lines between people, he chose courage over fear. ✨
— Aamir Khan Productions (@AKPPL_Official) June 18, 2026
Watch #Batwara1947 in cinemas this Partition Day, 14th August. #SunnyDeol #PreityZinta #ShabanaAzmi #AliFazal #AbhimanyuSingh #KaranDeol pic.twitter.com/GavF8Upwi7