'बटवारा 1947' के पोस्टर में सनी देओल दिखे भावुक, अन्य कलाकारों की झलक भी आई
क्या है खबर?
आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'बटवारा 1947' 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से है। सनी देओल अभिनीत इस फिल्म से प्रीति जिंटा बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। फिल्म का मोशन पोस्टर कुछ दिन पहले जारी किया गया था। अब कलाकारों के पहले पोस्टर जारी किए गए हैं। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी यह फिल्म प्रसिद्ध लेखक असगर वजाहत के मशहूर नाटक 'जिस लाहौर नई देख्या, ओ जम्या ई नई' पर आधारित होगी।
पोस्टर
फिल्म के सितारों की पहली झलक आई सामने
'बटवारा 1947' में शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल भी मुख्य किरदारों में हैं। पोस्टर में सनी किसी का हाथ थामे भावुक नजर आ रहे हैं। वहीं प्रीति का साहसी अंदाज दिखा है। दिग्गज अभिनेत्री शबाना एक बूढी मां के किरदार में छा गई हैं। अली और करण भी दमदार लग रहे हैं। कैप्शन में लिखा है, 'एक बिखरती दुनिया में, उनकी कहानी साहस की मिसाल थी। मिलिए उनसे जिन्होंने यह झेला।' यह फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होगी।