NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सैफ अली खान हमला मामला: आरोपी का वकील बोला- पुलिस उसे बलि का बकरा बना रही
    अगली खबर
    सैफ अली खान हमला मामला: आरोपी का वकील बोला- पुलिस उसे बलि का बकरा बना रही
    सैफ अली खान का हमलावर 5 दिन की पुलिस हिरासत में

    सैफ अली खान हमला मामला: आरोपी का वकील बोला- पुलिस उसे बलि का बकरा बना रही

    लेखन नेहा शर्मा
    Jan 19, 2025
    04:52 pm

    क्या है खबर?

    सैफ अली खान पर उनके बांद्रा स्थित फ्लैट पर हमला करने वाला मुंबई पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. वारदात के करीब 80 घंटे बाद रविवार सुबह मुंबई पुलिस ने इस गिरफ्तारी पर कई चौंकाने वाले खुलासे किए।

    पुलिस के मुताबिक, सैफ के हमलावार का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है और वाे बांग्लादेशी है।

    पुलिस ने उसकी 14 दिन दिन की रिमांड कोर्ट से मांगी थी। हालांकि, उन्‍हें आरोपी की 5 दिन की हिरासत मिली है।

    पहचान

    क्या बांगलादेशी है आरोपी?

    पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर के रूप में हुई है। उसकी उम्र 30 साल है और वो बांग्लादेश का रहना वाला है। वह भारत में अवैध रूप से आया।

    आरोपी मुंबई में विजय दास के नाम की पहचान के साथ रह रहा था। उन्होंने ये भी बताया कि प्रथम दृष्टया आरोपी बांग्लादेशी है और 5-6 महीने पहले मुंबई आया था और फिर मुंबई के आसपास के इलाकों में ही रहा।

    हिरासत

    पुलिस ने मांगी थी 14 दिन की हिरासत

    कोर्ट में पेश किए जाने के बाद आरोपी को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। हालांकि, पुलिस ने 14 दिनों की कस्टडी मांगी थी।

    पुलिस ने कोर्ट में पेश करने से पहले मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित भाभा अस्पताल में आरोपी का मेडिकल करवाया।

    इस बीच आरोपी के वकील ने दावा किया है कि बांग्लादेश से घुसपैठ की बात निराधार है। पीड़ित सेलिब्रिटी है, इसलिए इस मामले को इतना तूल दिया जा रहा है।

    इनकार

    आरोपी के वकील ने किया खारिज

    पुलिस के दावों को आरोपी के वकील ने खारिज कर कहा कि वह बांग्लादेशी नहीं, बल्कि भारत का ही नागरिक है, जो मुंबई में रहता है।

    आरोपी के वकील ने कहा, "पीड़ित हाई प्रोफाइल है, इसलिए मामले को तूल दिया जा रहा है। ऐसा नहीं होता तो इसे एक सामान्य मामले की तरह ही माना जाता। आरोपी को हिरासत में लेने की कोई जरूरत नहीं है। पुलिस उसे बलि का बकरा बना रही है। गिरफ्तार शख्स आदतन अपराधी नहीं है।"

    फैसला

    "अंतरराष्ट्रीय साजिश के शक को खारिज नहीं किया जा सकता"

    दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद मजिस्ट्रेट ने पुलिस की ओर से दिए गए दलीलों से संतुष्ट होकर कहा कि आरोपी बांग्लादेश का नागरिक हो सकता है, इसलिए मामले में अंतरराष्ट्रीय साजिश के शक को खारिज नहीं किया जा सकता।

    मजिस्ट्रेट ने कहा कि पुलिस को जांच के लिए पर्याप्त समय देना होगा और इसी साथ आरोपी की 5 दिन की कस्टडी पुलिस को दे दी गई।

    पुलिस ने आरोपी को ठाणे शहर से सटे इलाके से पकड़ा था।

    जानकारी

    सैफ पर कब हुआ था हमला?

    बता दें कि 16 जनवरी को सैफ पर उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में 6 बार चाकू से हमला किया गया था, जिसके बाद सैफ को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी सर्जरी भी हुई थी। हालांकि, अब उनकी हालत स्थिर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सैफ अली खान
    मुंबई पुलिस
    बॉलीवुड समाचार
    बांग्लादेश

    ताज़ा खबरें

    बांग्लादेश: शेख हसीना के खिलाफ आज से सुनवाई, इतिहास में पहली बार होगा सीधा प्रसारण बांग्लादेश
    रेंज रोवर मसारा स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च, जानिए क्या है इसमें खास  जगुआर लैंड रोवर
    रूस: 2 रेलवे पुलों के टूटने से पटरी से उतरी ट्रेनें; 7 की मौत, 69 घायल रूस समाचार
    रिहाना के पिता रोनाल्ड फेंटी का निधन, कुछ साल पहले गायिका ने किया था केस रिहाना

    सैफ अली खान

    'ऐ दिल है मुश्किल': शाहरुख खान नहीं, बल्कि ये अभिनेता था करण जौहर की पहली पसंद  करण जौहर
    'कल हो ना हो' एक बार फिर सिनेमाघरों में हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे शाहरुख खान
    'देवरा' ने इस OTT प्लेटफॉर्म पर दी दस्तक, हिंदी समेत इन भाषाओं में उपलब्ध देवरा फिल्म
    शाहरुख खान से जॉन अब्राहम तक, इन सितारों का विदेश में भी है आलीशान आशियाना शाहरुख खान

    मुंबई पुलिस

    वर्ली BMW हादसा: कौन है मिहिर शाह और मामले में अब तक क्या-क्या सामने आया? महाराष्ट्र
    वर्ली BMW हादसा: हूलिया बदलने के लिए कटाई दाढ़ी, फिर कैसे पकड़ा गया आरोपी मिहिर? मुंबई
    वर्ली BMW हादसे में हुए कई नए खुलासे, आरोपी मिहिर शाह ने कही ये बातें मुंबई
    'अंबानी की शादी में बम' का पोस्ट, मुंबई पुलिस ने एक्स से मांगा ब्योरा अनंत अंबानी

    बॉलीवुड समाचार

    सैफ अली खान हमले के बाद अस्तपाल में भर्ती, पुलिस ने बताया पूरा मामला सैफ अली खान
    सैफ अली खान की हुई सर्जरी, खतरे से बाहर हैं अभिनेता  सैफ अली खान
    जूनियर एनटीआर ने सैफ अली खान पर हुए हमले पर दी प्रतिक्रिया, लिखा- मैं दुखी हूं जूनियर एनटीआर
    बॉक्स ऑफिस: सोनू सूद की 'फतेह' का हाल-बेहाल, 6 दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये  सोनू सूद

    बांग्लादेश

    बांग्लादेश में 3 मंदिरों पर हमले, चिन्मय कृष्ण दास समेत 17 के बैंक खाते फ्रीज  कोलकाता
    बांग्लादेश: चिन्मय कृष्ण दास के बाद ISKCON के एक और संत को किया गया गिरफ्तार दुनिया
    कोलकाता के बाद त्रिपुरा के अस्पताल ने भी बांग्लादेशी मरीजों के लिए बंद की सेवाएं कोलकाता
    बांग्लादेश: वैध यात्रा दस्तावेज होने के बाद भी इस्कॉन सदस्यों को भारत जाने से रोका गया दुनिया
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025