Loading...
'रामायण' देखकर गदगद हुए बादशाह, भारतीय सिनेमा की इज्जत रखने के लिए निर्माताओं को किया धन्यवाद
बादशाह ने की 'रामायण' के कलाकारों की प्रशंसा की

'रामायण' देखकर गदगद हुए बादशाह, भारतीय सिनेमा की इज्जत रखने के लिए निर्माताओं को किया धन्यवाद

Nov 05, 2026
10:17 am

क्या है खबर?

गायक और रैपर बादशाह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर फिल्म 'रामायण' की तारीफ की है। उन्होंने फिल्म के कलाकारों के अभिनय और निर्माताओं के दृष्टिकोण की जमकर सराहना की। बादशाह ने खास तौर पर रावण का किरदार निभा रहे यश को प्रभावशाली बताया। इसके अलावा उन्होंने भारतीय सिनेमा और उसके गौरवशाली इतिहास का सम्मान बनाए रखने के लिए निर्माता नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी का भी आभार जताया।

रिव्यू

बादशाह ने किया 'रामायण' का रिव्यू

बादशाह ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को संबोधित करते हुए एक वीडियो साझा करते हुए कहा, "मुझे आप लोगों के साथ बहुत जरूरी बात करनी है। मुझे आप लोगों को बताना है कि कल मैंने रामायण देखी। कौन सा ऐसा सीन है, जिससे आपके रोंगटे खड़े नहीं होंगे? कौन सा ऐसा सीन है, जिसकी आप सराहना नहीं करोगे?"

इसके बाद बादशाह ने पूरी कास्ट के प्रदर्शन की प्रशंसा की।

तारीफ

बादशाह ने की फिल्म की स्टार कास्ट की तारीफ

बादशाह ने कहा, "अभिनय नहीं, वो किरदार के साथ एक होना है ना, चाहे रणबीर कपूर का जो राम जी की भूमिका में हैं, सीता जी का किरदार जो साईं पल्लवी ने किया है, लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे असाधारण हैं। हर किसी ने इस किरदार को बहुत पसंद किया था, लेकिन मेला लूटेंगे जटायु, यश जैसा कि रावण खतरनाक है।"

उन्होंने आगे स्वीकार करते हुए कहा, "मेरेको पाप लगेगा, मैंने शुरू में रावण की एंट्री मिस कर दी।"

ADVERTISEMENT

धन्यवाद

बादशाह ने दिया नमित-नितेश को धन्यवाद

फिल्म के दृश्यों और संगीत की तारीफ करते हुए, बादशाह ने निर्माताओं को धन्यवाद दिया और कहा, "धन्यवाद, नमित और नितेश जी। भारतीय सिनेमा का जो मान आपने रखा है, उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।"

उन्होंने फिल्म के गानों को भी पूरे अंक दिए और कहा, "यह 6 में से 6 है।" रामायण: भाग एक' 5 नवंबर, 2026 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

पोस्ट यहां देखें

ADVERTISEMENT