NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'बचपन का प्यार' फेम सहदेव दिरदो लॉन्च करेंगे अपना NFT कलेक्शन
    'बचपन का प्यार' फेम सहदेव दिरदो लॉन्च करेंगे अपना NFT कलेक्शन
    मनोरंजन

    'बचपन का प्यार' फेम सहदेव दिरदो लॉन्च करेंगे अपना NFT कलेक्शन

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    January 15, 2022 | 05:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'बचपन का प्यार' फेम सहदेव दिरदो लॉन्च करेंगे अपना NFT कलेक्शन
    सहदेव दिरदो लॉन्च करेंगे अपना NFT कलेक्शन

    'बचपन का प्यार' गाकर सहदेव दिरदो रातों-रात सोशल मीडिया पर छा गए थे। इस गाने के बाद कई सेलिब्रिटीज ने उनकी मदद की थी। हाल में सहदेव एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। हालांकि, अब वह बिल्कुल स्वस्थ हो चुके हैं। अब सहदेव के चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर आई है। सहदेव अपना खुद का NFT कलेक्शन लॉन्च करने वाले हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस संबंध में जानकारी दी है।

    सहदेव ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

    सहदेव ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बताया कि वह NFT कलेक्शन लॉन्च करने वाले हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'दस वर्षीय सहदेव जिन्होंने 'बचपन का प्यार' से प्रसिद्धि हासिल की; अब वह इंडिया के सेलिब्रिटी मेटावर्स मार्केटप्लेस के साथ मेटावर्स में कदम रखने जा रहे हैं। क्या आप देखना चाहते हैं कि उनके स्टोर में क्या है? अभी nOFTEN.com पर जाएं।' इस खुशखबरी पर सहदेव को उनके प्रशंसकों ने शुभकामनाएं भी दी हैं।

    क्या होता है NFT?

    NFT का अर्थ होता है नॉन-फंजिबल टोकन। NFT ब्लॉकचेन पर मौजूद डिजिटल असेट को कहते हैं। ब्लॉकचेन एक पब्लिक लेजर के तौर पर काम करती है, जिससे इनकी सत्यता और मालिकाना हक का पता लगाया जा सके। यानी कि दूसरे डिजिटल आइटम्स की कॉपी आसानी से तैयार की जा सकती हैं, लेकिन NFT अपने यूनीक डिजिटल सिग्नेचर के चलते सबसे अलग होते हैं। इनके डिजिटल राइट्स को क्रिप्टोकरेंसी ईथर या फिर डॉलर में भुगतान कर खरीदा जा सकता है।

    अमिताभ सहित कई कलाकार NFT में आजमा चुके हैं किस्मत

    सहदेव पहले सेलिब्रिटी कलाकार नहीं हैं, जिन्होंने NFT के क्षेत्र में कदम रखा है। इससे पहले अमिताभ बच्चन, सलमान खान, रजनीकांत, कमल हासन और सनी लियोनी जैसे कलाकारों ने भी अपना खुद का NFT लॉन्च किया है। अमिताभ पहले बॉलीवुड अभिनेता थे, जिन्होंने BeyondLife.club के साथ इंडिया में अपना NFT लॉन्च किया था। यह बड़े कलाकारों की कमाई का एक जरिया भी बन गया है। विशेषज्ञों की मानें तो यह क्रिप्टोकरेंसी की तरह मोटा रिटर्न देता है।

    कैसे रातों-रात लोकप्रिय हुए सहदेव?

    कैसे रातों-रात लोकप्रिय हुए सहदेव?

    सहदेव छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के रहने वाले हैं। दरअसल, 'बचपन का प्यार' गाते हुए सहदेव का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। एक स्कूल में वह यह गाना गाते हुए दिखे थे। इसके बाद कई सेलिब्रिटीज ने सहदेव के अंदाज में खुद को प्रस्तुत किया था। बादशाह ने भी इस गाने का रिमिक्स वर्जन सहदेव के साथ रिलीज किया था। गाने में बादशाह संग सिंगर आस्था गिल नजर आई हैं।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    हाल में जब सहदेव सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए थे, तो गायक और रैपर बादशाह ने उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना की थी। वह लगातार सहदेव के परिवार के संपर्क में थे और उनकी मदद करने की कोशिश भी की थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    इंस्टाग्राम
    बॉलीवुड समाचार
    अमिताभ बच्चन
    सहदेव दिरदो

    इंस्टाग्राम

    इंस्टाग्राम पर डेढ़ करोड़ फॉलोअर्स वाले पहले साउथ अभिनेता बने अल्लू अर्जुन लेटेस्ट फिल्में
    काइली जेनर इंस्टाग्राम पर 30 करोड़ फॉलोअर्स वाली पहली महिला बनीं हॉलीवुड समाचार
    ट्विटर में आया इंस्टाग्राम रील्स जैसा नया वीडियो रिऐक्शंस फीचर, ऐसे करेगा काम ट्विटर
    ये ऐप्स इस्तेमाल कीं तो नींद पर पड़ेगा बुरा असर, इंस्टाग्राम से व्हाट्सऐप तक लिस्ट में स्वास्थ्य

    बॉलीवुड समाचार

    पनवेल के पड़ोसी के खिलाफ मानहानि के मुकदमे में सलमान की याचिका खारिज मुंबई
    नारकोटिक्स क्वीन बेबी पाटणकर पर वेब सीरीज बनाएंगे संजय गुप्ता मुंबई
    'बर्लिन' में सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ की भूमिका के लिए क्लासेस लेंगे अपारशक्ति आगामी फिल्में
    कॉमेडियन कपिल शर्मा की बायोपिक का ऐलान, नाम होगा 'फनकार' कपिल शर्मा

    अमिताभ बच्चन

    ..जब स्टार के आने पर छीन ली गई थी अभिषेक की सीट, खुद बयां किया दर्द नेपोटिज्म
    पनामा पेपर्स मामले में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को ED ने किया तलब पनामा पेपर्स
    अभिषेक बच्चन को पहली फिल्म मिलने में लग गए थे दो साल, अभिनेता का खुलासा सेलिब्रिटी गॉसिप
    इस दिन सिनेमाघरों में आएगी रणबीर और आलिया की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' करण जौहर

    सहदेव दिरदो

    'बचपन का प्यार' फेम सहदेव दिरदो सड़क दुर्घटना में घायल, परिवार के संपर्क में बादशाह छत्तीसगढ़
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023