Loading...
बाबिल खान के लिए आज भी मुश्किल है ऑडिशन देना, बोले- 'मुझे डर लगता है'
बाबिल खान 6 साल बाद भी ऑडिशन से घबराते हैं

बाबिल खान के लिए आज भी मुश्किल है ऑडिशन देना, बोले- 'मुझे डर लगता है'

Nov 23, 2026
07:36 pm

क्या है खबर?

अभिनेता बाबिल खान ने एक पॉडकास्ट में फिल्म इंडस्ट्री में अपने अनुभवों और जिंदगी में आए बदलावों पर बात की। उन्होंने बताया कि अब वह फिल्म के सेट पर काम करने में सहज महसूस करते हैं, लेकिन ऑडिशन को लेकर आज भी घबराते हैं। बाबिल ने कहा कि किसी किरदार के लिए ऑडिशन देना और फिल्म की शूटिंग करना बिल्कुल अलग अनुभव हैं। सेट पर उनका आत्मविश्वास बढ़ जाता है, लेकिन ऑडिशन में डर बना रहता है।

खुलासा

बाबिल का खुलासा

बाबिल ने बातचीत के दौरान बताया कि अनुभव के साथ उनका आत्मविश्वास तो बढ़ा है, लेकिन इससे उनके लिए ऑडिशन की प्रक्रिया आसान नहीं हुई है।

उन्होंने कहा, "मुझे अभी भी ऑडिशन से डर लगता है, भले ही शूटिंग के लिए सेट पर पहुंचने पर मैं कितना भी आत्मविश्वास महसूस करूं। इंडस्ट्री का 6 साल तक हिस्सा रहने के बाद, अब जाकर मुझे इसमें मजा आने लगा है।"

बात

बाबिल ने अपने 6 साल के करियर पर कही ये बात

बाबिल ने इंडस्ट्री में अपने 6 साल के सफर के बारे में पूछे जाने पर कहा, "मेरे सफर का बड़ा हिस्सा खुद को अपनी विरासत से अलग करना और अपनी खुद की लय खोजना रहा है। मैं अभी भी अपनी जगह बनाने से काफी दूर हूं। मैं बस यह समझने की कोशिश कर रहा हूं। अगर मुझे इस सफर से मिली सबसे बड़ी उपलब्धि को बताना हो, तो वह यह है कि अब मुझे आखिरकार इसमें मजा आने लगा है।"

ADVERTISEMENT

करियर

बाबिल खान इन फिल्मों में आए नजर

बाबिल ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने पिता, दिवंगत इरफान खान की फिल्म 'करीब करीब सिंगल' में कैमरा असिस्टेंट के तौर पर काम करना शुरू किया था।

इसके बाद उन्होंने अन्विता दत्त के निर्देशन में बनी फिल्म 'कला' (2022) से अभिनय की दुनिया में कदम रखा।

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म में वह तृप्ति डिमरी और स्वस्तिका मुखर्जी के साथ नजर आए थे। इसके बाद वह 'द रेलवे मेन' और 'फ्राइडे नाइट प्लान' जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आए।

ADVERTISEMENT