बाबिल खान करने जा रहे मलयालम फिल्मों में डेब्यू, नए सफर को लेकर कही यह बात
दिग्गज एक्टर इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने सिलिगुड़ी में अपनी पहली मलयालम फिल्म 'गांधी बाजार संडे मार्केट' की शूटिंग शुरू कर दी है।
इस फिल्म को बाबू जनार्दनन निर्देशित कर रहे हैं और इसमें अपर्णा बालामुरुली, दीपक परमबोल जैसे कलाकार भी हैं।
बाबिल के लिए यह प्रोजेक्ट काफी अहम है, क्योंकि इसके जरिए वे एक नई फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख रहे हैं।
बाबिल ने की मलयालम सिनेमा की भावनात्मक गहराई की सराहना
बाबिल का कहना है कि उन्हें मलयालम सिनेमा की भावनात्मक गहराई बेहद पसंद है। वे इसे कहानी कहने की कला के लिए एक खास और अनमोल जगह मानते हैं।
उनका मानना है कि डायरेक्टर प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ काम करने से वे सिर्फ एक एक्टर के रूप में ही नहीं, बल्कि एक इंसान के तौर पर भी खुद को बेहतर बना रहे हैं।
उन्होंने बताया, 'मैं हमेशा ऐसी कहानियों से जुड़ना चाहता था, जो लोगों पर गहरा असर डालें और मुझे सिर्फ एक एक्टर ही नहीं, बल्कि एक इंसान के तौर पर भी आगे बढ़ने का हौसला दे। यह फिल्म मुझे ठीक ऐसा ही मौका दे रही है।'
उन्होंने अपनी उम्मीद जताई कि इस अनुभव से उनके लिए भविष्य में और भी कई रचनात्मक रास्ते खुलेंगे।