LOADING...
बाबिल खान ने मलयालम फिल्म के लिए कसी कमर, बोले- यह मेरे लिए शानदार अनुभव
बाबिल खान की मलयालम फिल्म पर आया अपडेट

बाबिल खान ने मलयालम फिल्म के लिए कसी कमर, बोले- यह मेरे लिए शानदार अनुभव

May 26, 2026
01:31 pm

क्या है खबर?

बाबिल खान को लेकर कुछ दिन पहले खबर आई थी कि वह मलयालम सिनेमा में कदम रख रहे हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि वह जाने-माने फिल्म निर्देशक बाबू जनार्दनन की मलयालम फिल्म 'गांधी बाजार संडे मार्केट' का हिस्सा बनने वाले हैं। अब अभिनेता की इस परियोजना से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है, जो फैंस को उत्साहित कर देगा। बताया जा रहा है कि बाबिल ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।

परियोजना

बाबिल खान ने परियोजना पर जाहिर की खुशी

'गांधी बाजार संडे मार्केट' की शूटिंग फिलहाल सिलीगुड़ी में चल रही है। बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में, बाबिल ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, "मलयालम सिनेमा की मेरे दिल में हमेशा से खास जगह रही है, , क्योंकि इसमें कहानियों को ईमानदारी, संवेदनशीलता और भावनात्मक गहराई के साथ बताया जाता है। सिलीगुड़ी में 'गांधी बाजार संडे मार्केट' की शूटिंग शुरू करना मेरे लिए बेहद रोमांचक, भावनात्मक और रचनात्मक रूप से संतोषजनक अनुभव है।"

अनुभव

"बाबू सर के साथ काम करना शानदार अनुभव"

उन्होंने आगे कहा, "मैं हमेशा से ऐसी कहानियों का हिस्सा बनना चाहता था जो अमिट छाप छोड़ें और मुझे न सिर्फ एक अभिनेता के रूप में, बल्कि एक इंसान के रूप में विकसित होने के लिए प्रेरित करें। बाबू सर के साथ काम करना और इतने प्रतिभाशाली अभिनेताओं के साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए शानदार अनुभव होगा।" बता दें, बाबिल ने नेटफ्लिक्स की फिल्म 'कला ' (2022) से डेब्यू किया था। इसमें उनके साथ तृप्ति डिमरी भी थीं।

Advertisement