Loading...
कंगना रनौत और बाबा रामदेव का विवाद खत्म, रक्षाबंधन पर मिटीं 'भाई-बहन' की दूरियां
बाबा रामदेव और कंगना रनौत ने आपसी मनमुटाव खत्म किए

कंगना रनौत और बाबा रामदेव का विवाद खत्म, रक्षाबंधन पर मिटीं 'भाई-बहन' की दूरियां

Aug 28, 2026
01:55 pm

क्या है खबर?

योगगुरु बाबा रामदेव ने हरिद्वार में कंगना रनौत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अभिनेत्री के साथ अपने मनमुटाव को खत्म करते हुए कहा कि वह रक्षाबंधन के अवसर पर अपनी बहन कंगना को डाक के जरिए तोहफा और मिठाई भेज रहे हैं। रामदेव ने आगे कहा कि देश में किसी भी कारण से नफरत नहीं होनी चाहिए और न ही आपसी बैर होना चाहिए। उन्होंने भाईचारे का संदेश देते आगे हुए कहा कि वह कंगना को फोन करेंगे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए बाबा रामदेव का वीडियो

प्रतिक्रिया

रामदेव की पोस्ट पर कंगना ने दी प्रतिक्रिया

कंगना ने रामदेव के बयान वाला वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'त्योहार का दिन होता ही सबकुछ माफ कर देने के लिए है, मेरे भाई बाबा रामदेव जी ने बहुत अच्छा कहा कि विवाद नहीं संवाद होना चाहिए। आज रक्षाबंधन के दिन मैं उनकी मिठाई और बड़े भाई का प्रेम दोनो स्वीकार करती हूं। बहुत धन्यवाद ईश्वर आपको लंबी आयु दे।'

उन्होंने पोस्ट के अंत में हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी शामिल किया।

ADVERTISEMENT

बयानबाजी

कहां से शुरू हुआ था कंगना और रामदेव का विवाद?

कंगना ने युवाओं से जुड़े एक मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए 'जनरेशन गटर' शब्द का इस्तेमाल किया था।

उनके इसी शब्द को रामदेव ने अनुचित ठहराते हुए कड़ी आपत्ति जताई थी और उन पर निजी टिप्पणी की थी, जिसके चलते दोनों के बीच तीखी बयानबाजी हुई।

बाद में, कंगना ने भी रामदेव की आलोचना करते हुए पतंजलि और मेडिकल विज्ञापनों से जुड़े पुराने विवादों का जिक्र किया था।

हालांकि, बीती बातें भुलाकर अब दोनों ने कलह समाप्त कर ली है।

ADVERTISEMENT