LOADING...
'बाहुबली 3' की तैयारी, राणा दग्गुबाती और प्रभास के एक इशारे से बेकाबू हुए प्रशंसक
'बाहुबली 3' को लेकर कयास तेज

'बाहुबली 3' की तैयारी, राणा दग्गुबाती और प्रभास के एक इशारे से बेकाबू हुए प्रशंसक

Jun 26, 2026
12:52 pm

क्या है खबर?

प्रभास की फिल्म 'बाहुबली' को लेकर एक ऐसी खबर आई है, जिसने सोशल मीडिया पर फैंस को उत्साहित कर दिया है। दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी 'बाहुबली 3' को लेकर कयासों का बाजार गर्म हो गया है। हाल ही में फिल्म के मुख्य कलाकारों प्रभास, राणा दग्गुबाती और अनुष्का शेट्टी द्वारा दिए गए एक खास इशारे ने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं और सोशल मीडिया पर हर तरफ सिर्फ इसी बात की चर्चा हो रही है।

इशारा

"दुनिया तैयार नहीं, पर बाहुबली आएगी"

डॉक्यूमेंट्री 'बाहुबली: द टॉर्चबियरर' के एक क्लिप ने 'बाहुबली 3' को लेकर नई अटकलों को हवा दे दी है। वीडियो में प्रभास, राणा दग्गुबाती और अनुष्का शेट्टी फ्रैंचाइजी के अगले भाग का इशारा करते नजर आते हैं। राणा कहते हैं, "दुनिया शायद अभी इसके लिए तैयार नहीं है, लेकिन बाहुबली तो आएगी..." तभी प्रभास मुस्कुराते हुए 3 उंगलियां दिखाते हैं, जिसे देख अनुष्का समेत वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़ते हैं। हालांकि, फिल्म की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।

उत्साह

सोशल मीडिया पर आई कमेंट्स की बाढ़

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे इस बात का पक्का संकेत मान लिया है कि फिल्म का तीसरा भाग जल्द ही आने वाला है। एक्स पर एक यूजर ने लिखा, 'भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महान फिल्म का तीसरा भाग 'बाहुबली 3' अब आधिकारिक ऐलान हो चुका है।' एक ने लिखा, 'रोंगटे खड़े कर देने वाला नजारा... वो भी खुद 'बाहुबली' की तरफ से बाहुबली की अनाउंसमेंट के साथ।' एक कमेंट है, 'आखिरकार इंतजार खत्म होने वाला है।'

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वायरल क्लिप

Advertisement

उम्मीदें

बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड टूटेंगे?

फिल्म को लेकर फैंस सोशल मीडिया पर बड़े-बड़े दावे करने लगे हैं। एक यूजर ने इस पर अपनी राय रखते हुए लिखा, 'अब 'बाहुबली 3' से उम्मीदें आसमान छू रही हैं। अगर राजामौली ने एक बार फिर अपना जादू दिखा दिया तो ये भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी। फैंस का मानना है कि ये सिर्फ कोई साधारण सीक्वल या अगली फिल्म नहीं है, बल्कि यह एक बहुत बड़ा सिनेमाई उत्सव होने वाला है।

जलवा

एक दशक बाद भी बरकरार है राजामौली और प्रभास का जादू

एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी 'बाहुबली' फ्रैंचाइजी भारतीय सिनेमा की सबसे सफल सीरीज में गिनी जाती है, जिसने प्रभास को पैन-इंडिया स्टार बना दिया। रिलीज के एक दशक बाद भी इसकी लोकप्रियता बरकरार है। 10वीं वर्षगांठ के मौके पर 31 अक्टूबर, 2025 को 'बाहुबली: द एपिक' के रूप में दोनों भागों को एक साथ दोबारा रिलीज किया गया था। इस री-रिलीज ने भारत में करीब 31 करोड़ रुपये और दुनियाभर में लगभग 49 करोड़ रुपये कमाए थे।

Advertisement