
संजय दत्त की इन फिल्मों का सभी को इंतजार, तीसरी में खूंखार खलनायक बन मचाएंगे बवाल
क्या है खबर?
साल 1981 में फिल्म 'रॉकी' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता संजय दत्त बॉलीवुड में एक लंबा सफर तय कर चुके हैं। पहली ही फिल्म से दर्शकाें का दिल जीत लेने वाले संजू बाबा न सिर्फ हीरो, बल्कि विलेन बनकर भी रुपहले पर्दे पर खूब चमके हैं। संजय 66 साल के हो गए हैं। आइए जानते हैं उनकी आने वाली 5 बहुप्रतीक्षित फिल्मों के बारे में।
#1
'अखंड 2'
बोयापति श्रीनु के निर्देशन में बनी एक्शन ड्रामा फिल्म 'अखंड 2' काफी चर्चा में हैं। साल 2021 में आई नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म 'अखंड' बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी। अब निर्देशक बोयापति और बालकृष्ण 'अखंड 2' ला रहे हैं। इसमें संजय एक बेहद खास भूमिका निभाने वाले हैं। 25 सितंबर, 2025 को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 180 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट में बनी इस फिल्म के धांसू टीजर ने भी लोगों का ध्यान खूब खींचा।
#2
'धुरंधर'
आदित्य धर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'धुरंधर' का इंतजार भी दर्शक बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। इस फिल्म में उनका किरदार काफी अलग होने वाला है। हालांकि, निभाएंगे वो इसमें भी वो नकरात्मक भूमिका ही। कुछ समय पहले फिल्म से सामने आया उनका लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। अंडरवर्ल्ड पर आधारित इस फिल्म को साल 2026 की शुरुआत में लाने की योजना है। रणवीर सिंह इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
#3
'बागी 4'
संजय अपनी दमदार खलनायकी से कई बार फिल्म के नायक पर भी भारी पड़े हैं। अब 'बागी 4' में अपने खूंखार अवतार से वह फिर दर्शकों के रोंगटे खड़े करने वाले हैं। फिल्म से जब उनकी पहली खतरनाक झलक सामने आई तो लोगों ने कहा कि 'बागी 4' को ब्लॉकबस्टर होने से अब कोई नहीं रोक सकता। वो एक सनकी आशिक बन टाइगर श्रॉफ की नाक में दम करते नजर आएंगे। यह फिल्म 5 सितंबर, 2025 में रिलीज होगी।
#4
'द राजा साब'
'द राजा साब' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। यह 5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म के हीरो यूं तो प्रभास है, लेकिन इसके टीजर में सारी लाइमलाइट संजय ने लूट ली थी। टीजर में संजय के सिर्फ 4 फ्रेम देखने को मिले और फिर भी वो प्रभास पर पूरी तरह से भारी पड़ गए थे। फिल्म में संजू राजा, बने हैं तांत्रिक या भूत, ये अभी साफ नहीं हुआ है।
जानकारी
'बाप'
संजय की आने वाली बहुचर्चित फिल्मों में 'बाप' भी शुमार है। इसमें उनके साथ सनी देओल, जैकी श्रॉफ और मिथुन चक्रवर्ती नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से इन कलाकारों की पहली शानदार झलक सामने आ चुकी है। फिल्म कब आएगी, अभी ये नहीं पता।