LOADING...
सलमान खान की राह पर आयुष्मान खुराना? फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' में करेंगे ये बदलाव
फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' में होगा ये बदलाव

सलमान खान की राह पर आयुष्मान खुराना? फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' में करेंगे ये बदलाव

Mar 18, 2026
01:21 pm

क्या है खबर?

सलमान खान कीआगामी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' अब 'मातृभूमि' के नाम से जानी जाएगी। हाल ही में, निर्माताओं ने इस बदलाव का ऐलान किया था, जिसमें बताया गया कि फिल्म का शीर्षक बदल गया है। अब लगता है कि आयुष्मान खुराना भी बदलाव की इस राह पर चलने के लिए कमर कस रहे हैं। जाहिर है कि वह सूरज बड़जात्या की अगली फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' का हिस्सा हैं। ताजा अपडेट है कि फिल्म का शीर्षक बदल सकता है।

चर्चा

'ये प्रेम मोल लिया' का शीर्षक बदलने की चर्चा

बॉलीवुड हंगामा को एक सूत्र ने बताया, "फिल्म का नाम बदलकर 'ये प्रेम मोह माया है' रखने को लेकर चर्चा चल रही है। अगर सब ठीक रहा तो नया नाम तय हो जाएगा और कुछ दिनों में आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया जाएगा।" फिलहाल 'ये प्रेम मोल लिया' आयुष्मान की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है जिसमें उनके साथ, शरवरी नजर आएंगी। दोनों सितारों का यह पहला सहयोग है जिसके लिए फैंस भी काफी उत्सुक हैं।

शूटिंग

पिछले साल शुरू हुई थी फिल्म की शूटिंग

आयुष्मान और शरवरी ने नवंबर, 2025 से मुंबई में फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। रेलवे स्टेशन के पास फिल्मांकन करते हुए अभिनेता की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थीं। जाहिर है कि सूरज बड़जात्या हमेशा से पारिवारिक फिल्में बनाने के लिए मशहूर हैं जिसका उदाहरण 'विवाह' और 'हम आपके हैं कौन' जैसी फिल्में हैं। 'ये प्रेम मोल लिया' भी ऐसा होने का दावा करती है, जिसमें अनुपम खेर, सीमा पाहवा और सुप्रिया पाठक भी हैं।

Advertisement