'मैं वापस आऊंगा' देखकर रो पड़े आयुष्मान खुराना, बोले- फिल्म ने मुझपे गहरा प्रभाव छोड़ा
क्या है खबर?
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह 1947 में बटवारे के दौरान एक अधूरी प्रेम कहानी को दिखाती है, जिसने आयुष्मान खुराना को भावुक कर दिया। इस बात का जिक्र उन्होंने अपनी हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट पर किया है। आयुष्मान ने फिल्म को "क्लासिक" बताया और तारीफ करते हुए कहा कि इसने उन पर गहरा प्रभाव छोड़ा है। उन्होंने कहा कि 'मैं वापस आऊंगा' को हमेशा एक क्लासिक फिल्म की तरह याद किया जाएगा।
पोस्ट
आयुष्मान ने पोस्ट में लिखी गहरी बात
उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में निर्देशक इम्तियाज अली को जन्मदिन की बधाई दी और लिखा, 'हमें 'मैं वापस आऊंगा' जैसी भावुक और प्रासंगिक फिल्म देने के लिए धन्यवाद। हमें कला को हर चीज से ऊपर रखने के लिए प्रेरित करने के लिए धन्यवाद। मेरे दादाजी भी सरगोधा के थे। मैंने अपने पूर्वजों की मुश्किलों को अपनी आंखों से देखा। विभाजन के प्रति मेरी रुचि होने के कारण मैं पंजाब की नदियों की तरह अपने बहते आंसू नहीं रोक सका।'
बधाई
क्लासिक उपन्यास की तरह है 'मैं वापस आऊंगा'
उन्होंने आगे लिखा, 'यह एक क्लासिक उपन्यास की तरह है, जहां पात्र जीवंत हो उठते हैं, जहां कहानी उपमाओं और रूपकों से सजी है। इसका हिस्सा बनने के लिए पूरी कास्ट और क्रू को धन्यवाद। संगीत के लिए एआर रहमान को धन्यवाद।' 'मैं वापस आऊंगा' में दिलजीत के अलावा, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी भी मुख्य किरदारों में हैं। 12 जून को रिलीज हुई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 8 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए हैं।