Loading...
रणवीर-आलिया की फिल्म से हुई 'ये प्रेम मोल लिया' की तुलना, अब आयुष्मान ने तोड़ी चुप्पी
आयुष्मान खुराना ने दोनों फिल्मों की तुलना पर सफाई दी

रणवीर-आलिया की फिल्म से हुई 'ये प्रेम मोल लिया' की तुलना, अब आयुष्मान ने तोड़ी चुप्पी

Nov 19, 2026
11:45 am

क्या है खबर?

आयुष्मान खुराना ने अपनी आगामी फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' की तुलना होने पर प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद कई दर्शकों ने कहा कि इसकी कहानी रणवीर सिंह और आलिया भट्‌ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के जैसी है। इस पर, आयुष्मान ने कहा कि उनका किरदार (प्रेम), उस फिल्म में रणवीर के किरदार 'रॉकी' से बहुत अलग है। अभिनेता ने स्पष्ट किया कि दोनों फिल्मों की तुलना नहीं की जा सकती।

प्रतिक्रिया

आयुष्मान ने दोनों फिल्मों का अंतर समझाया

आयुष्मान ने कहा, "यह सूरज बड़जात्या की फिल्म है, और प्रेम एक ग्रीन फ्लैग है। वह ऐसा इंसान है जो अपनी पत्नी के परिवार के लिए खड़ा होता है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रॉकी का किरदार अलग है। प्रेम उससे बहुत अलग है। आप दोनों की तुलना भी नहीं कर सकते।"

उन्होंने बताया कि आमतौर पर एक लड़की ही त्याग करती है, लेकिन इस बार उसने अपना परिवार चुना है, और लड़के ने उसे चुना है।

फिल्म

रणवीर की फिल्म से क्यों हुई तुलना?

दरअसल, 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर और आलिया अपना सामंजस्य चेक करने के लिए 6 महीने तक एक-दूसरे के घरों में रहते हैं।

वहीं, 'ये प्रेम मोल लिया' में आयुष्मान का किरदार अपनी दुल्हन (शरवरी) के लिए खड़ा होता है, जब वह अपने परिवार की देखभाल के कारण ससुराल जाने से मना करती है।

फिल्म में अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक, स्वानंद किरकिरे, सीमा पाहवा और सौम्या टंडन भी हैं। यह 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्रेलर

ADVERTISEMENT