Loading...
आयुष्मान खुराना की फिल्मों का उठाना है मजा? OTT पर मौजूद हैं ये धांसू फिल्में
OTT पर देखें आयुष्मान की ये शानदार फिल्में

आयुष्मान खुराना की फिल्मों का उठाना है मजा? OTT पर मौजूद हैं ये धांसू फिल्में

Sep 14, 2026
10:08 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आयुष्मान खुराना 42 साल के हो गए हैं। एक दशक से ज्यादा लंबे फिल्मी करियर में उन्होंने अपने शानदार अभिनय और अलग तरह की कहानियों वाली फिल्मों से खास पहचान बनाई है। उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं और दर्शकों ने भी खूब पसंद किया है। जन्मदिन के खास मौके पर आइए जानते हैं आयुष्मान की उन बेहतरीन फिल्मों के बारे में, जिन्हें आप OTT पर देख सकते हैं।

#1 & #2

'ड्रीम गर्ल 2' और 'अंधाधुन'

साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' में आयुष्मान के साथ अनन्या पांडे और परेश रावल नजर आए थे। इस फिल्म ने खूब तगड़ी कमाई की थी। इसको आप OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

फिल्म 'अंधाधुन' साल 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आयुष्मान ने एक अंधे पियानोवादक की भूमिका निभाई है, जो एक मर्डर मिस्ट्री में फंस जाता है। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

#3 & #4

'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' और 'विक्की डोनर'

फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' साल 2020 में रिलीज हुई थी। इस पिल्म में आयुष्मान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वहीं यह फिल्म एक मजबूत संदेश भी देती है। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

साल 2012 में आई फिल्म 'विक्की डोनर' में आयुष्मान ने एक स्पर्म डोनर का किरदार निभाया था, जिसने कई पुरानी सोच को तोड़ा था। इस फिल्म का आप ZEE5 पर देख सकते हैं।

ADVERTISEMENT

जानकारी

#5 'बाला'

साल 2019 में रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म 'बाला' को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इस फिल्म में आयुष्मान ने एक ऐसे युवा का किरदार निभाया है, जो समय से पहले गंजेपन की समस्या से जूझ रहा है।

ADVERTISEMENT