'उड़ता तीर' लेकर नई तारीख पर आएंगे आयुष्मान-सारा, पोस्टर में दिखा गजब नजारा
क्या है खबर?
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म 'उड़ता तीर' अब नई तारीख पर आएगी। आकाश ए कौशिक द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म को पहले 11 सितंबर को रिलीज किया जाना था, लेकिन अब इंतजार की घड़ियां बढ़ गई हैं। निर्माताओं ने नई तारीख का खुलासा करते हुए फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी किया है। इसमें आयुष्मान का मजेदार अंदाज देखने को मिल रहा है। बता दें, 'उड़ता तीर' निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस और सिखिया एंटरटेनमेंट ने किया है।
पोस्टर
अक्टूबर तक बढ़ाई गई फिल्म की रिलीज तारीख
'उड़ता तीर' के पोस्टर में आयुष्मान को भारत-पाकिस्तान सीमा के बीच झूलते हुए देखा जा सकता है। उनके ऊपर एक "अति गोपनीय" फाइल रखी है, जबकि दोनों ओर भारत और पाकिस्तान के देशचिह्न बने हुए हैं।
उनका यह गजब अंदाज फिल्म के हास्यपूर्ण और हटके अंदाज की ओर इशारा करता है।
कैप्शन में लिखा है, 'देशभक्ति तो याद है...पर देश नहीं असीमित अराजकता, भ्रम और एक्शन के लिए तैयार हो जाइए!'
फिल्म अब 9 अक्टूबर को सिनेमाघरों का रुख करेगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Deshbhakti toh yaad hai...par desh nahi🧐
— Dharma Productions (@DharmaMovies) September 9, 2026
Get ready for unlimited chaos, confusion and action!
Catch this #UdtaTeer in cinemas on 9th October - ONE MONTH TO GO!⌛ pic.twitter.com/YTLIZTIYEE