Loading...
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' का रिलीज से पहले बजा डंका, एडवांस बुकिंग में कमा डाले करोड़ों
'उड़ता तीर' ने एडवांस बुकिंग में कमाए इतने करोड़

आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' का रिलीज से पहले बजा डंका, एडवांस बुकिंग में कमा डाले करोड़ों

Oct 22, 2026
04:41 pm

क्या है खबर?

अभिनेता आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म 'उड़ता तीर' रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता देखने को मिल रही है। वहीं, फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है और अब तक इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। ऐसे में शुरुआती रुझानों को देखते हुए फिल्म की ओपनिंग औसत से लेकर ठीक-ठाक रहने की उम्मीद की जा रही है।

एडवांस बुकिंग

'उड़ता तीर' ने पहले दिन की इतनी एडवांस बुकिंग

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म 'उड़ता तीर' के पहले दिन के लिए रोकी गई सीटों को मिलाकर अब तक 53,000 से ज्यादा टिकटों की बिक्री हो चुकी है।

वहीं, इन सीटों को हटा दें तो 18,000 से अधिक टिकट बिके हैं।

कमाई की बात करें तो रोकी गई सीटों सहित फिल्म ने पहले दिन के लिए अब तक 1.56 करोड़ रुपये की कमाई की है, जबकि इनके बिना यह आंकड़ा 55.65 लाख रुपये है।

कमाई

'उड़ता तीर' ने रिलीज से पहले की इनती कमाई

'उड़ता तीर' की कुल एडवांस बुकिंग की बात करें, तो रोकी गई सीटों को मिलाकर फिल्म के 1.30 लाख टिकट बिक चुके हैं और बिना रोकी गई सीटों के 46 हजार से ज्यादा टिकट बिके हैं।

ऐसे में अब तक की कुल एडवांस बुकिंग से रोकी गई सीटों के साथ 3.95 करोड़ रुपये की कमाई हुई है, जबकि बिना रोकी गई सीटों के यह आंकड़ा 1.44 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

ADVERTISEMENT

जानकारी

कब रिलीज होगी 'उड़ता तीर'?

बता दें 'उड़ता तीर' पहले 9 अक्टूबर, 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे आगे बढ़ाकर 23 अक्टूबर, 2026 कर दिया गया। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला 'तू है मेरी किरण' और 'तुम मेरे हो' जैसी फिल्मों से होगा।

ADVERTISEMENT