'उड़ता तीर' के सेट से वायरल हुआ आयुष्मान-सारा का डांस वीडियो, इस गाने को किया रीक्रिएट
क्या है खबर?
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान को आखिरी बार 'पति पत्नी और वो 2' (2026) में देखा गया था। जल्द ही दोनों आगामी फिल्म 'उड़ता तीर' में एक बार फिर से स्क्रीन साझा करते हुए नजर आएंगे। खबरों के मुताबिक, यह एक जासूसी कॉमेडी फिल्म होगी, जिसमें अभिनेता अपने पुराने हास्य अंदाज में वापसी करेंगे। इस बीच, फिल्म के सेट से एक BTS वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें आयुष्मान और सारा रोमांटिक डांस कर रहे हैं।
वीडियो
'ऐ काश के हम' की धुन पर झूमते दिखे आयुष्मान-सारा
सोशल मीडिया पर आए वीडियो क्लिप में, आयुष्मान और सारा लोकप्रिय गाना 'ऐ काश के हम' की धुन पर रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे हैं, जो असल में शाहरुख खान पर फिल्माया गया था।
इसे देखने के बाद फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या यह प्यारा गाना फिल्म में शामिल होगा।
BTS वीडियो में सारा को सिल्वर रंग की खूबसूरत साड़ी में देखा जा सकता है, जबकि आयुष्मान ने नीले रंग का सूट पहन रखा है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
Sara Ali Khan and Ayushmann Khurrana recreating 'Ae Kaash Ke Hum' in their next spy movie 😭??? pic.twitter.com/5C7nd1YWuX
— Raj (@idfcwau) July 12, 2026
फिल्म
सितंबर में रिलीज होगी 'उड़ता तीर'?
'उड़ता तीर' को लेकर निर्माताओं की तरफ से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन फिल्म व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने बताया है कि यह जासूसी कॉमेडी फिल्म 11 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर फिल्म 'हैवान' से होगी, जिसमें सैफ अली खान और अक्षय कुमार मुख्य किरदार में है।
अगर ऐसा होता है, तो यह पहली दफा होगा जब सारा और उनके पिता की फिल्में आपस में टकराएंगी।