अविनाश मिश्रा की बहन का फूटा गुस्सा, ईशा के फैंस को दी साइबर शिकायत की चेतावनी
क्या है खबर?
अभिनेता अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के बीच कथित अनबन को लेकर जारी विवाद के बीच, अविनाश की चचेरी बहन नेहा दीक्षित ने उन्हें निशाना बनाने वाले ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। नेहा ने बताया कि विवाद शुरू होने के बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार अपमानजनक और अभद्र संदेश मिल रहे हैं। पेशे से ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर नेहा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए ट्रोलिंग पर नाराजगी जाहिर करते हुए एक कड़ा संदेश साझा किया है।
जवाब
नेहा ने लगाई ट्रोलर्स की क्लास
नेहा ने लिखा, "आप जिसका चाहें समर्थन कर सकते हैं, अपनी राय रख सकते हैं और अपने नतीजे खुद निकाल सकते हैं, लेकिन निजी सीमाओं को पार करना और उन लोगों को अपशब्द भरे मैसेज भेजना, जिनका आपकी राय से कोई लेना-देना नहीं है, यह आपके बारे में ही ज्यादा बताता है।"
उन्होंने आगे बताया कि उन्हें पिछले दिन से ही कई अभद्र और अपशब्द भरे मैसेज मिल रहे हैं।
फटकार
नेहा ने ट्रोलर्स को लगाई फटकार
नेहा ने आगे कहा, "सच कहूं तो अब बहुत हो गया। एक सीमा तय करना सीखें।"
एक और इंस्टाग्राम स्टोरी में, नेहा ने उन लोगों को जवाब दिया जो इस विवाद में किसी एक पक्ष का साथ दे रहे हैं और खुद को किसी एक तरफ का समर्थक बता रहे हैं।
उन्होंने लिखा, "ये लोग जो बिना किसी वजह के दूसरे पक्ष के वकील बन रहे हैं, अपनी जिंदगी पर ध्यान दें। सोशल मीडिया के सिपाही क्यों बन रहे हो?"
शिकायत
नेहा करेंगी टोलर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज
नेहा ने उन्हें अपमानजनक और अश्लील संदेश भेजने वालों को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी और कहा कि वह उनके खिलाफ साइबर शिकायत दर्ज कराएंगी।
उन्होंने आगे कहा, "और यकीन मानिए, जिन लोगों ने भी मुझे अपमानजनक और अश्लील संदेश भेजे हैं, मैं आप में से हर एक के खिलाफ साइबर शिकायत दर्ज कराऊंगी। बस इंतजार कीजिए और देखिए, जब तक कि आपको अपने गलत कामों के लिए जवाबदेह नहीं ठहराया जाता।"