Page Loader
'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' और 'गोविंदा नाम मेरा' हुई ऑनलाइन लीक, HD प्रिंट में उपलब्ध
'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' हुई ऑनलाइन लीक

'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' और 'गोविंदा नाम मेरा' हुई ऑनलाइन लीक, HD प्रिंट में उपलब्ध

Dec 16, 2022
07:05 pm

क्या है खबर?

फिल्मों का ऑनलाइन लीक होना कोई नई बात नहीं है। आज लगभग हर फिल्म रिलीज के बाद पायरेसी का शिकार होती है। हाल ही में रिलीज हुईं कई फिल्में ऑनलाइन पायरेसी का शिकार हुई हैं। अब फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' और विक्की कौशल की फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' भी पायरेसी की जद में आ गई है। पायरेटेड वेबसाइटों से लोग धडल्ले से इन दोनों फिल्मों को डाउनलोड कर रहे हैं। आइए जानते हैं क्या कुछ जानकारी मिली है।

ऑनलाइन लीक

कई पायरेटेट साइटों पर मौजूद हैं दोनों फिल्में

'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' थिएटर में तो 'गोविंदा नाम मेरा' 16 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आई है, लेकिन निर्माताओं के लिए बड़ा झटका यह है कि पायरेटेड साइटों पर ये दोनों फिल्में मुफ्त में डाउनलोड हो रही हैं। इससे बेशक निर्माताओं को नुकसान होगा, क्योंकि फिल्मों के ऑनलाइन लीक होने से कमाई तो प्रभावित होती ही है। ये दोनों फिल्में तमिल रॉकर्स, फिल्मी जिला, मूवी रूल्स और टेलीग्राम जैसी कई साइटों पर HD प्रिंट में उपलब्ध हैं।

फिल्म

'अवतार' का दूसरा भाग है 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर'

'अवतार द वे ऑफ वॉटर' 2009 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'अवतार' का दूसरा भाग है। इसका इंतजार दर्शकों को लंबे समय से था, जो अब जाकर खत्म हुआ है। 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' पेंडोरा और उसके निवासियों की कहानी को आगे बढ़ाती है। नई VFX तकनीक ने फिल्म को और बेहतरीन बना दिया है। ट्विटर पर यह फिल्म लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है, वहीं फिल्म के निर्देशक जेम्स कैमरून भी खूब तारीफें बटोर रहे हैं।

स्टारकास्ट

'गोविंदा नाम मेरा' में हैं ये कलाकार

'गोविंदा नाम मेरा' के हीरो विक्की कौशल हैं, वहीं इसमें भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी ने भी अहम भूमिका निभाई है। अभिनेत्री रेणुका शहाणे भी इसका हिस्सा हैं और रणबीर कपूर मेहमान भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है और निर्माता करण जौहर हैं। इसमें पहली बार विक्की कॉमेडी करते दिखे हैं। हालांकि, समीक्षकों से इसे कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं मिली। अब जबकि फिल्म लीक हो गई है तो बेशक हॉटस्टार पर इसकी व्यूअरशिप प्रभावित होगी।

पायरेसी

ये फिल्में भी हुईं ऑनलाइन पायरेसी का शिकार

बता दें कि हाल फिलहाल में रिलीज हुईं कई फिल्में ऑनलाइन लीक हुई हैं। वरुण धवन की फिल्म 'भेड़िया' भी रिलीज वाले दिन ही कई पायरेटेड साइटों पर उपलब्ध करा दी गई थीं। अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ऊंचाई' को भी लोगों ने पायरेटेड साइटों से मुफ्त में खूब डाउनलोड किया। इसके अलावा अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' ऑनलाइन पायरेसी की भेंट चढ़ी थी। अजय की इससे पहले आईं 'रनवे 34' और 'थैंकगॉड' जैसी फिल्में भी ऑनलाइन लीक हुई थीं।