LOADING...
जेम्स कैमरून को आखिर क्यों कोर्ट ले गईं ये<span style="font-size: 1.5rem;"> अभिनेत्री? 'अवतार' के खिलाफ खोला मोर्चा</span>
जेम्स कैमरून बड़े कानूनी पचड़े में फंसे, जानिए पूरा मामला

जेम्स कैमरून को आखिर क्यों कोर्ट ले गईं ये अभिनेत्री? 'अवतार' के खिलाफ खोला मोर्चा

May 07, 2026
07:22 pm

क्या है खबर?

दिग्गज निर्देशक जेम्स कैमरून और द वॉल्ट डिज्नी कंपनी एक बड़े कानूनी विवाद में फंस गए हैं। अभिनेत्री क्वेरियनका किल्चर ने 'अवतार' फ्रैंचाइजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि फिल्म के चर्चित किरदार नेयतिरी (जिसे जो साल्डाना ने निभाया है) का चेहरा उनकी अनुमति के बिना उनके फीचर्स से प्रेरित होकर बनाया गया। किल्चर का दावा है कि उनकी छवि का इस्तेमाल किया गया, जिसके लिए उन्हें न कोई श्रेय मिला और ना ही कोई भुगतान।

आरोप

"बिना पूछे निकाला मेरे चेहरे का डिजिटल डाटा"

ये मामला अब काफी गंभीर और व्यक्तिगत हो गया है। अमेरिकी अभिनेत्री क्वेरियनका किल्चर ने जेम्स और डिज्नी पर जो आरोप लगाए हैं, वे केवल 'प्रेरणा' तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इसे 'बायोमेट्रिक चोरी' बताया जा रहा है। क्वेरियनका किल्चर का कहना है कि कैमरून ने उनकी अनुमति के बिना उनके चेहरे के हाव-भाव को डिजिटल रूप से निकाला और उन्हें फिल्म की मुख्य किरदार 'नेयतिरी' बनाने के लिए इस्तेमाल किया।

दावा

14 साल की बच्ची की 'मासूमियत' से बनी पेंडोरा की दुनिया?

जब क्वेरियनका किल्चर अपनी फिल्म 'द न्यू वर्ल्ड' के लिए मशहूर हो रही थीं, तब वो सिर्फ 14 साल की थीं। आरोप है कि कैमरून ने उनकी उसी मासूमियत और चेहरे की बनावट को 'नेयतिरी' के चेहरे के लिए बेस बनाया। अभिनेत्री का दावा है कि कैमरून ने उनके चेहरे के फीचर्स को बिना अनुमति के 'स्केच' किया और फिर उसे डिजिटल रूप देकर करोड़ों कमाए, जबकि उन्हें इसका न तो क्रेडिट मिला और ना ही पैसा।

Advertisement

मामला

कैमरून ने अभिनेत्री को दिया था नेयतिरी का स्केच

इस पूरे मामले में चौंकाने वाला मोड़ साल 2010 की एक मुलाकात से जुड़ा है। रिपोर्ट के अनुसार, पहली 'अवतार' की अपार सफलता के बाद कैमरून और अभिनेत्री क्वेरियनका किल्चर के बीच एक मुलाकात हुई थी। बताया जाता है कि उस दौरान कैमरून ने अभिनेत्री से कहा था कि उनके पास उनके लिए एक खास तोहफा है। वो तोहफा 'नेयतिरी' का एक फ्रेम किया हुआ स्केच था, जिसे कैमरून ने खुद अपने हाथों से बनाया और साइन किया था।

Advertisement

गले की फांस

खुद के दिए 'तोहफे' में फंसे कैमरून

उस स्केच के साथ कैमरून ने एक नोट भी दिया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, 'नेयतिरी के लिए तुम्हारी खूबसूरती ही मेरी शुरुआती प्रेरणा थी। अफसोस कि तुम उस वक्त किसी दूसरी फिल्म की शूटिंग कर रही थीं।' अब यही नोट और स्केच इस कानूनी लड़ाई में बड़ा सबूत बन गए हैं, क्योंकि अभिनेत्री का दावा है कि कैमरून ने खुद स्वीकार किया है कि उनके चेहरे का इस्तेमाल फिल्म के मुख्य किरदार को गढ़ने के लिए किया गया था।

मांग

पैसा भी चाहिए और सार्वजनिक माफी भी

क्वेरियनका किल्चर ने इस मुकदमे में कड़ी मांगें रखी हैं। उनका कहना है कि उनकी सहमति के बिना उनके चेहरे के हाव-भाव और बनावट का व्यावसायिक उपयोग किया गया, इसलिए वो अब फिल्म से होने वाले मुनाफे में अपना हिस्सा और भारी वित्तीय मुआवजा मांग रही हैं। इसके साथ ही किल्चर ने ये भी शर्त रखी है कि कैमरून सार्वजनिक रूप से ये स्वीकार करें और माफी मांगे कि 'नेयतिरी' का किरदार उनके चेहरे पर आधारित है।

Advertisement