अगस्त के दूसरे हफ्ते OTT पर होगा धमाका, घर बैठे देखिए ये नई फिल्में और सीरीज
क्या है खबर?
अगस्त का दूसरा हफ्ता OTT दर्शकों के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस दौरान कई नई फिल्में और वेब सीरीज अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर दस्तक देंगी। सस्पेंस और थ्रिलर से लेकर मजेदार कॉमेडी और दिल छू लेने वाली रोमांटिक कहानियों तक, दर्शकों के लिए मनोरंजन की भरपूर डोज तैयार है। ऐसे में आइए जानते हैं, इस हफ्ते OTT पर कौन-कौन सी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं।
#1 & #2
'फौदा सीजन 5' और 'चुंबक'
साइकोलॉजिकल पॉलिटिकल थ्रिलर सीरीज 'फौदा सीजन 5' को आप 8 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। खास बात यह है कि इसकी कहानी 7 अक्टूबर, 2023 को इजराइल पर हुए हमलों के 2 साल बाद की घटनाओं पर आधारित है।
वेब सीरीज 'चुंबक' का प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर 10 सितंबर से होगा। इस सीरीज में नीना गुप्ता, देवेन भोजानी, अमायरा दस्तूर, अर्जुन बिजलानी, अनंत वी जोशी और हेली शाह समेत कई सितारे हैं।
#3 & #4
'द परफेक्ट लाइफ' और 'घमासान'
'द परफेक्ट लाइफ' सस्पेंस से भरी थ्रिलर सीरीज है, जो एक रहस्य के इर्द-गिर्द घूमती है। इस सीरीज को आप 10 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
वहीं, फिल्म 'घमासान' 11 सितंबर से ZEE5 पर आने वाली है। अरशद वारसी और तिग्मांशु धूलिया अभिनीत ये फिल्म एक कुख्यात डाकू महाराज और एसटीएफ अधिकारी आदित्य की कहानी पर आधारित है।
#5 & #6
'अली बाबा एंड 40 घोस्ट्स' और 'जंगल टेल्स विद मोगली'
भूतों से जुड़ी रहस्यमयी कहानियों पर आधारित वेब सीरीज 'अली बाबा एंड 40 घोस्ट्स' को आप 11 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। इसमें आशा नेगी और विशाल वशिष्ठ मुख्य भूमिका में हैं।
एनिमेटिड सीरीज 'जंगल टेल्स विद मोगली' 12 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। यह रोमांचक एनिमेटेड सीरीज है, जो मोगली के जंगल के कारनामों और उसकी कहानियों पर आधारित है।
जानकारी
#7 'द रिवोल्यूशनरीज'
वेब सीरीज 'द रिवोल्यूशनरीज' 11 सितंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। निखिल आडवाणी निर्देशित यह ऐतिहासिक ड्रामा सीरीज सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और भारत के स्वतंत्रता संग्राम की पृष्ठभूमि पर बनाई गई है।