अगस्त 2026 में घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज, OTT पर आएंगी ये फिल्में-सीरीज
क्या है खबर?
अगर आप मनोरंजन के शौकीन हैं, तो अगस्त 2026 आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। इस महीने कई बहुप्रतीक्षित रिलीज दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने आ रही हैं। इनमें रोमांच, कॉमेडी, थ्रिलर और ड्रामा जैसी कई शैलियां शामिल हैं। ऐसे में पहले जान लीजिए कि इस महीने क्या नया आने वाला है और किस OTT प्लेटफॉर्म पर कब उपलब्ध होगा, ताकि आप अपनी पसंद के अनुसार देखने की पूरी योजना बना सकें।
#1 & #2
'मैं वापस आऊंगा' और 'कॉकटेल 2'
इम्तियाज अली की हिट फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' 7 अगस्त से OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह के साथ-साथ दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना, शरवरी मुख्य भूमिका में हैं।
रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'कॉकटेल 2' 14 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन मुख्य किरदार में हैं।
#3 & #4
'वेलकम टू द जंगल' और 'ऑपरेशन सागर सफेद'
'वेलकम टू द जंगल' 21 अगस्त से जियो हॉटस्टार पर आने वाली है। इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, रवीना टंडन, जैकलिन फर्नांडीज और दिशा पटानी नजर आ रहे हैं।
वेब सीरीज 'ऑपरेशन सागर सफेद' 7 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है। जिमी शेरगिल और सिद्धार्थ की यह सीरीज कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना की कहानी पर आधारित है।
#5 & #6
'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18' और 'खतरों के खिलाड़ी 15'
'कौन बनेगा करोड़पति' अपने 18वें सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है। यह शो 10 अगस्त से सोनी लिव पर आने वाला है। इस शो को एक बार फिर अमिताभ बच्चन मेजबान करते नजर आएंगे।
'खतरों के खिलाड़ी' का 15वां सीजन 1 अगस्त से स्ट्रीम होने वाला है। आप इसे OTT प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इस शो में रुबीना दिलैक के साथ-साथ गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, जैसे सितारे धमाल करते हुए नजर आएंगे।