अगस्त में हर हफ्ते होगा बड़ा धमाका, ये फिल्में सिनेमाघरों में मचाएंगी धूम
क्या है खबर?
अगस्त 2026 सिनेमा प्रेमियों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने वाला है। इस महीने सिनेमाघरों में कई बड़ी फिल्में दस्तक देंगी, जो एक्शन, रोमांस, क्राइम, थ्रिलर और ड्रामा जैसी अलग-अलग शैलियों का भरपूर रोमांच लेकर आएंगी। कुल 6 बड़ी फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही हैं, जिनका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में आइए जानते हैं अगस्त में रिलीज होने वाली इन फिल्मों की पूरी सूची और उनकी रिलीज तारीख।
#1 & #2
'प्रहार - द उज्ज्वल निकम स्टोरी' और 'बंटवारा 1947'
भारतीय कोर्टरूम ड्रामा और बायोग्राफिकल फिल्म 'प्रहार - द उज्ज्वल निकम स्टोरी' 7 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में राजकुमार राव प्रसिद्ध सरकारी वकील उज्जवल निकम की मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।
राजकुमार संतोषी की फिल्म 'बंटवारा 1947' 14 अगस्त, 2026 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सनी देओल के साथ-साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल और अली फजल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
#3 & #4
'आवारापन 2' और 'टॉक्सिक'
एक्शन ड्रामा फिल्म 'आवारापन 2' 14 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का क्लश 'बटवारा 1947' से होगा। इस फिल्म में इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में यश के साथ-साथ कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी जैसे सितारे नजर आएंगे।
#5 & #6
'ईथा' और 'खोसला का घोसला 2'
बायोपिक फिल्म 'ईथा' 28 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर महाराष्ट्र की प्रसिद्ध तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभा रही हैं।
कॉमेडी फिल्म 'खोसला का घोसला 2' 28 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। प्रशांत भागिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दिव्या खोसला के साथ-साथ अनुपम खेर, बोमन ईरानी, रणवीर शौरी और रवि किशन भी दिखाई देंगे।