एटली और प्रिया ने अपनी लाडली का रखा ये अनोखा नाम, बताया खास मतलब
क्या है खबर?
'जवान' से दुनियाभर में मशहूर हुए निर्देशक एटली और उनकी पत्नी प्रिया ने सोशल मीडिया पर अपनी नन्ही परी के नाम का खुलासा कर दिया है। उन्होंने अपनी लाडली का नाम 'मियाउ' रखा है। इंस्टाग्राम पर एक प्यारा पोस्ट साझा करते हुए एटली ने इस अनोखे नाम का बेहद खूबसूरत मतलब भी प्रशंसकों के साथ साझा किया है। एटली-प्रिया का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।
ऐलान
हमारे प्यार की कला को मिल गया नाम
एक बेहद प्यारा स्टिल वीडियो शेयर करते हुए अपनी बेटी के नाम का ऐलान कर एटली-प्रिया ने लिखा, 'हमारे दिलों को एक नया नाम मिल गया है मियाउ। एक बेहद नन्हीं सी जान, जिसने हमारे दिलों में सबसे बड़ी जगह बना ली है।' एटली ने कैप्शन में इस नाम का मतलब साझा कर लिखा, 'हमारे प्यार की कला को अब एक नाम मिल गया है। MIYOU यानी खूबसूरती, सौम्यता और प्यार। ढेर सारे प्यार के साथ- मीर, प्रिया और एटली।'
घोषणा
बेटी के जन्म के 1 महीने बाद एटली-प्रिया ने दिया फैंस को सरप्राइज
एटली और प्रिया के घर बीते 20 अप्रैल को इस नन्हीं परी का जन्म हुआ था। अपनी बेटी के जन्म की खुशखबरी साझा करने के लिए एटली ने सोशल मीडिया पर एक कार्टून पोर्ट्रेट शेयर किया था, जिसमें उनका बड़ा बेटा 'मीर' बड़ा भाई बनने का जश्न मनाता दिख रहा था। अब बेटी के जन्म के लगभग 1 महीने बाद इस स्टार कपल ने अपनी लाडली के नाम का खुलासा कर फैंस को एक और खूबसूरत सरप्राइज दिया है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
Our art of love now has a name 💕🧿
— atlee (@Atlee_dir) May 17, 2026
MIYOU — beauty, gentleness & love
With luv ,
MEER , PRIYA & ATLEE 💕🧿 pic.twitter.com/hoUi9D5Fw9
रिश्ता
सालों की डेटिंग और शादी
एटली और प्रिया ने अपनी शादी के 8 साल बाद दिसंबर, 2022 में अपनी पहली प्रेगनेंसी की घोषणा की थी। इसके कुछ समय बाद ही 31 जनवरी 2023 को उन्होंने अपने बेटे मीर का इस दुनिया में स्वागत किया था। एटली और प्रिया ने एक-दूसरे को जीवनसाथी चुनने से पहले कई सालों तक डेट किया था। लंबे समय तक एक-दूसरे को समझने के बाद साल 2014 में उन्होंने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया।
वर्कफ्रंट
'राका' लेकर आ रहे एटली
फिल्म मेकर एस शंकर के असिस्टेंट रहे एटली ने तमिल सिनेमा में फिल्म 'राजा रानी' से कदम रखा था और सुपरस्टार थलापति विजय के साथ 'थेरी', 'मर्सल' और 'बिगिल' जैसी लगातार 3 ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। उन्होंने शाहरुख खान की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर 'जवान' से बॉलीवुड में पदार्पण किया और फिर वरुण धवन की 'बेबी जॉन' को प्रोड्यूस किया। फिलहाल एटली, अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण के साथ अपनी अगली बड़ी फिल्म 'राका' पर काम कर रहे हैं।