NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / केएल राहुल और अथिया शेट्टी इस दिन करने वाले हैं शादी! सामने आई तैयारियों की जानकारी
    मनोरंजन

    केएल राहुल और अथिया शेट्टी इस दिन करने वाले हैं शादी! सामने आई तैयारियों की जानकारी

    केएल राहुल और अथिया शेट्टी इस दिन करने वाले हैं शादी! सामने आई तैयारियों की जानकारी
    लेखन वर्तिका तोलानी
    Jan 13, 2023, 03:05 pm 1 मिनट में पढ़ें
    केएल राहुल और अथिया शेट्टी इस दिन करने वाले हैं शादी! सामने आई तैयारियों की जानकारी
    दस दिन बाद शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं केएल राहुल और अथिया शेट्टी

    भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों सिलेब्रिटीज 23 जनवरी को अभिनेता और अथिया के पिता सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्महाउस में सात फेरे लेंगे। बताया जा रहा है कि शादी के कार्यक्रम में क्रिकेट और फिल्मी दुनिया के गिने चुने लोगों और दोनों परिवारों के करीबियों को ही बुलाया जाएगा। आइए जानते हैं शादी की हो रही तैयारियों के बारे में।

    21 जनवरी से शुरू होंगे कार्यक्रम

    हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कार्यक्रम की शुरुआत 21 जनवरी से होगी। इस दिन लेडीज नाइट का आयोजन किया गया है। इसमें अथिया की दोस्त और अभिनेत्री आकांक्षा रंजन प्रमुख रूप से शामिल होंगी। अन्य अतिथि अगले दिन लेडीज संगीत के समय पर आएंगे। बताया जा रहा है कि अथिया का पूरा परिवार इस कार्यक्रम में परफॉर्म कर सकता है। बता दें, राहुल ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) से अपनी छुट्टियां अप्रूव करवा ली हैं।

    मेहमानों के लिए बुक किया गया पांच सितारा होटल

    रिपाेर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि मेहमानों के रुकने के लिए खंडाला के पास एक पांच सितारा होटल बुक किया गया है। बता दें, इन कार्यक्रमों के लिए अथिया को सिलेब्रिटी स्टाइलिस्ट अमी पटेल स्टाइल करेंगी, जबकि राहुल को स्टाइलिस्ट राहुल विजय तैयार करने वाले हैं। मीडिया के कुछ लोगों ने अथिया और उनकी स्टाइलिस्ट को संपर्क करने की भी कोशिश की थी, लेकिन उनमें से किसी ने भी कोई टिप्पणी नहीं की।

    साल 2021 में सार्वजनिक किया था रिश्ता

    साल 2021 के अंत में अथिया, राहुल का हाथ थाम अपने भाई अहान की फिल्म 'तड़प' की स्क्रीनिंग में पहुंची थीं। यह पहला मौका था, जब दोनों ने अपना रिश्ता सार्वजनिक किया था। अथिया ने जब राहुल का हाथ थामे प्रीमियर में एंट्री ली थी तब सबकी निगाहें उन्हीं पर टिक गई थीं। दोनों के रिश्ते पर तब ज्यादा चर्चा हुई थी, जब एक क्रिकेट सीरीज के दौरान राहुल ने आधिकारिक डॉक्युमेंट्स में अथिया को अपना पार्टनर बताया था।

    ऐसा है दोनों का करियर

    अथिया ने साल 2015 में आई फिल्म 'हीरो' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वह 'मुबारकां' और 'मोतीचूर चकनाचूर' जैसी फिल्मों में नजर आई थीं। दूसरी तरफ राहुल भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं और वर्तमान में श्रीलंका सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल हैं। राहुल फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में कर्नाटक की तरफ से तिहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। वह अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी और शानदार विकेटकीपिंग के लिए जाने जाते हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    भारतीय क्रिकेट टीम
    केएल राहुल
    अथिया शेट्टी

    ताज़ा खबरें

    जन्मदिन विशेष: राम चरण की इन बेहतरीन फिल्मों का OTT पर हिंदी में उठाए लुत्फ  राम चरण
    जन्मदिन विशेष: सुपरस्टार राम चरण फिटनेस के लिए फॉलो करते हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान  राम चरण
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने जीता खिताब, जानिए कैसा रहा टीम का सफर  मुंबई इंडियंस
    WPL फाइनल: मेग लैनिंग ने 'ऑरेंज कैप' तो हेली मैथ्यूज ने 'पर्पल कैप' पर जमाया कब्जा  विमेंस प्रीमियर लीग

    बॉलीवुड समाचार

    राधिका मदान की 'सना' करेगी UK एशियाई फिल्म समारोह की शुरुआत, इस दिन होगा प्रीमियर राधिका मदान
    #NewsBytesExplainer: बॉलीवुड में क्या होता है इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर कॉन्सेप्ट, कब और कैसे हुई इसकी शुरुआत? दीपिका पादुकोण
    जब विक्रांत मैसी के साथ हुई भूतिया घटना, सुनाया रोंगटे खड़े करने वाला किस्सा विक्रांत मैसी
    अटल बिहारी के साथ यश चोपड़ा ने 'पिंजर' देखकर मनोज बाजपेयी को दी थी 'वीर-जारा'  मनोज बाजपेयी

    भारतीय क्रिकेट टीम

    BCCI ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, कुल 26 खिलाड़ियों को किया गया शामिल BCCI
    पंत को वापसी के लिए गांगुली ने दी अहम सलाह, उनकी तारीफ में कही ये बातें ऋषभ पंत
    शिखर धवन ने क्यों कहा कि उनकी जगह गिल को मौका मिलना उचित, जानिए कारण  शिखर धवन
    भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज दौरे पर खेलेगी 2 अतिरिक्त टी-20 मुकाबले क्रिकेट समाचार

    केएल राहुल

    IPL 2023: क्या है लखनऊ सुपर जायंट्स की ताकत और कमजोरी? जानिए टीम का सटीक विश्लेषण  लखनऊ सुपर जायंट्स
    भारतीय बल्लेबाजी क्रम के लिए चुनौती बना नंबर-4 पर चयन, 2019 से नहीं मिला ठोस विकल्प श्रेयस अय्यर
    IPL में राहुल की धाक, पिछले 5 सीजन में हर बार बनाए 500 से ज्यादा रन   लखनऊ सुपर जायंट्स
    केएल राहुल ने नंबर 5 पर खेलते हुए जड़ा सातवां अर्धशतक, भारत को दिलाई जीत  भारतीय क्रिकेट टीम

    अथिया शेट्टी

    सुनील शेट्टी ने सुनाया दामाद केएल राहुल से पहली मुलाकात का मजेदार किस्सा, जानें क्या कहा केएल राहुल
    बॉलीवुड की 5 सेलिब्रिटीज, जिन्होंने अपनी शादी में लाल की जगह पेस्टल रंग के लहंगे चुनें फैशन टिप्स
    अथिया से पहले बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने भी की क्रिकेटर्स से शादी अनुष्का शर्मा
    केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की तस्वीरें आई सामने केएल राहुल

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023