'रामायण' में रावण बने यश ने बनाया ऐसा मास्टरप्लान, पश्चिमी देशों में भी बजेगा डंका
यश आने वाली 'रामायण' फिल्म में रावण का किरदार निभाने वाले हैं। सिनेमाकॉन में उन्होंने बताया कि वे रावण को ज्यादा असली और जुड़ाव महसूस कराने वाला बनाना चाहते हैं, खासकर ग्लोबल दर्शकों के लिए। यश ने कहा, "मैंने रावण के मूल स्वभाव को समझने की कोशिश की है और उसे जितना हो सके, इंसान की तरह पेश करने की कोशिश की है।" उन्होंने समझाया, "कभी-कभी लोगों को उससे जुड़ाव महसूस होना जरूरी है, क्योंकि इस फिल्म के लिए हमारी वैश्विक महत्वाकांक्षाएं हैं, इसलिए हमें इसे पश्चिमी दर्शकों के लिए भी सहज बनाना होगा।" उन्होंने उम्मीद जताई कि इस तरीके से पश्चिमी दर्शक कहानी से जुड़ पाएंगे और कहानी की जड़ों का भी सम्मान बना रहेगा।
'रामायण' के पहले भाग मेंं आमने-सामने नहीं होंगे राम-रावण
'रामायण' में यश रावण, रणबीर कपूर भगवान राम और साईं पल्लवी सीता का किरदार निभा रहे हैं। भले ही कहानी में राम और रावण के बीच एक बड़ा मुकाबला होना है, लेकिन यश ने बताया कि पहले भाग में दोनों एक साथ स्क्रीन पर नहीं दिखेंगे। फिल्म की टीम कहानी की सांस्कृतिक भावना को बरकरार रखने पर ध्यान दे रही है, और यह फिल्म अक्टूबर के आखिर में रिलीज होने वाली है।